Home Breaking News आजाद बोले: कांग्रेस की मिसाइल के जवाब में मैंने थ्री नॉट थ्री चलाई, बैलिस्टिक चलाता तो सब ढेर हो जाते

आजाद बोले: कांग्रेस की मिसाइल के जवाब में मैंने थ्री नॉट थ्री चलाई, बैलिस्टिक चलाता तो सब ढेर हो जाते

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफे संबंधी लिखे खत में सारी बात कह दी थी। मैं तीन दिन तक चुप रहा, लेकिन जब कांग्रेस की ओर से मुझ पर मिसाइल चलाई गई तो मैंने अपने बचाव के लिए थ्री नाट थ्री का फायर किया और वह ढेर हो गए।

अगर मैं ब्लेस्टिक मिसाइल चलाता तो वह नजर भी नहीं आते। इस्लाम सहित सभी धर्म में लिखा है कि अगर आप पर कोई हमला करता है तो अपना बचाव करना चाहिए। मैंने कांग्रेस में 52 साल की सेवा की इसलिए उस परिवार के खिलाफ नहीं बोल सकता।

आजाद वीरवार को भद्रवाह के भाला क्षेत्र में एक जनसभा में बोल रहे थे। आजाद ने यहां भी अपने पार्टी के एजेंडों को दोहराते हुए केंद्र पर निशाना साधा। आजाद ने जम्मू की जनसभा में जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा, स्थानीय लोगों के लिए भूमि व रोजगार का अधिकार बहाल करना, कश्मीरी पंडितों की सम्मान के साथ घाटी वापसी के एजेंडे को रखा था, जिसे भाला की जनसभा में भी बोला गया।

कहा कि यहां अपने भाइयों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के दावे किए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। इंसानियत की आज भी क द्र है जो प्यार करते हैं वह नफरत की दीवारों को तोड़कर आ जाते हैं।

मैं जब जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री बना था तो खुद का वोट डालने भी नहीं पहुंच सका था, लेकिन मुझे लोगों ने भरपूर प्यार दिया। ये लोग मेरे दिल का हिस्सा हैं। आपके लिए मेरे दिल में हमेशा इज्जत रहेगी। मुझे आज किसी पार्टी या नेता के खिलाफ नहीं बोलना है।

उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा को अपना भाई बताया। कहा कि उनके परिवार से मेरे पुराने रिश्ते रहे हैं। आजाद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे हुए थे। इस दौरान पीआर मन्हास, जीएम सरूरी, अब्दुल मजीद वानी, नरेश गुप्ता, सलमान नाजमी आदि मौजूद रहे। आजाद चिनाब वैली में दो दिन रहकर कश्मीर का दौरा करेंगे। जिसके बाद उनकी नई राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का ऐलान हो सकता है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here