[ad_1]
हाइलाइट्स
धोनी और कपिल देव यूएस ओपन 2022 का मैच देखने पहुंचे.
धोनी और कपिल देव को आर्थर ऐश स्टेडियम में देखा गया.
धोनी और कपिल दोनों ने आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव इन दिनों यूएस ओपन 2022 का लुत्फ उठा रहे हैं. भारत के पूर्व कप्तानों को यूएस ओपन 2022 में आर्थर ऐश स्टेडियम में सितारों से भरी भीड़ के बीच देखा गया था. कपिल और धोनी ने 1983 और 2011 में प्रतिष्ठित आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है.
यूएस ओपन के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी और कपिल देव स्टेडियम में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, ”#USOpen में भारतीय क्रिकेट रॉयल्टी. दो पूर्व भारतीय विश्व कप विजेता कप्तान, @msdhoni और @therealkapildev ने आर्थर ऐश में स्टैंड की शोभा बढ़ाई. इस मैच में दो युवा भविष्य के चैंपियंस 5 घंटे 15 मिनट तक खेले.”
अफगानिस्तान की ‘मिस्ट्री गर्ल’ हो रही वायरल, खूबसूरती देख हर कोई कर रहा तारीफ
यह मुकाबला 19 साल के कार्लोस अल्कराज और 21 साल के जैनिक सिनर के बीच था. 5 सेट तक चले मैच में अल्कराज ने सिनर को 6-3, 6-7, 6-7, 7-5, 6-3 से हराया.
Indian cricketing royalty at the #USOpen
Two former Indian World Cup winning captains, @msdhoni and @therealkapildev graced the stands at Arthur Ashe yesterday as two young future Champions battled it out for 5 hours and 15 minutes #GoBigOrGoHome #SonySportsNetwork pic.twitter.com/e7CCgHJOMZ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2022
बता दें कि स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. सेरेना विलियम्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले खेल से संन्यास की घोषणा की थी. वह तीसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलजानोविक से हार गईं. खिताब जीतने के प्रबल दावेदार रहे राफेल नडाल, फ्रांसेस टियाफो से हारकर बाहर हो गए.
रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की अनुपस्थिति का भी टूर्नामेंट पर असर पड़ा है. फेडरर लंबे समय से एक्शन से बाहर हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वापसी करेंगे. नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि उनका कोविड-19 टीकाकरण नहीं हुआ था.

धोनी की बात करें तो भविष्य के आईसीसी हॉल ऑफ फेमर खेल से अपने ब्रेक का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने आईपीएल की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की यात्रा की. उन्हें भारत-इंग्लैंड सीरीज को देखते हुए देखा गया. यूके से लौटने के एक महीने बाद धोनी यूएसए पहुंचे हैं. भारत के पूर्व कप्तान अपनी रिटायरमेंट लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं.
विराट कोहली के शतक का बुजुर्ग ने मनाया ऐसा जश्न, इमोशनल हो रहे फैन्स-VIDEO
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2023 खेलने की पुष्टि हो गई है और वह चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे. 15 अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं. चूंकि वह अभी भी आईपीएल खेलते हैं, ऐसे में वह किसी विदेशी लीग टीम का हिस्सा नहीं हो सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kapil dev, Ms dhoni, Off The Field, US Open
FIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 13:55 IST
[ad_2]
Source link