[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट को पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दिल खोलकर दी बधाई
इमाद वसीम ने कहा- ग्रह का सबसे अच्छा खिलाड़ी वापस आ गया है.
वहाब रियाज ने माना विराट कोहली के रनों के बिना क्रिकेट अधूरा
नई दिल्ली. भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आखिरकार 1021 दिनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने में कामयाब रहे. हालांकि किंग कोहली को इस शतक के लिए 83 पारियों का इंतजार करना पड़ा. लेकिन जब उनके बल्ले से यह शतकीय पारी निकली तो देखने लायक थी. स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप के आखिरी मुकाबले में अफगान टीम के खिलाफ मैदान के चारो तरफ बेहतरीन शॉट्स लगाए. इस उम्दा पारी के दौरान उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 200.00 की स्ट्राइक रेट से 122 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके एवं छह बेहतरीन छक्के निकले.
विराट कोहली के इस उम्दा पारी से हर कोई खुश है. पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ से इस सेंचुरी पारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं-
इमाद वसीम (Imad Wasim):
कोहली की उम्दा शतकीय पारी को देख पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम काफी खुश हैं. पाक खिलाड़ी ने किंग कोहली को बधाई देते हुए लिखा है, ‘ग्रह का सबसे अच्छा खिलाड़ी वापस आ गया है.’
The best player on the planet is back @imVkohli #GOAT
— Imad Wasim (@simadwasim) September 8, 2022
वहाब रियाज (Wahab Riaz):
पाक तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बधाई देते हुए लिखा है, ‘क्रिकेट अधूरा लगता है विराट कोहली के रनों के बिना. रन मशीन को वापस लय में देखकर अच्छा लगा. कोहली के शो का लुत्फ उठाया.’
Cricket looked incomplete without @imVkohli scoring runs. Good to see the Run machine back. Enjoyed the Kohli show #INDvAFG
— Wahab Riaz (@WahabViki) September 8, 2022
जुनैद खान (Junaid Khan):
Great to see him back @imVkohli
Absolutely nailed it. All the hard work finally paid of. #ViratKohli #AFGvsInd— Junaid khan 83 (@JunaidkhanREAL) September 8, 2022
वकार यूनिस (Waqar Younis):
Form is temporary Class is permanent. Inning of dominance by @imVkohli Great to see him back at his Best #AsiaCup2022 #INDvsAFG pic.twitter.com/yYw53DCNom
— Waqar Younis (@waqyounis99) September 8, 2022
अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad):
Absolutely master class from @imVkohli
He showed the world tonight what he is made off.
Though it’s almost a dead rubber game for India in this Asia cup,
But in form cheeku will b absolute gold for India in coming World Cup۔
#GOAT— Ahmad Shahzad (@iamAhmadshahzad) September 8, 2022
कामरान अकमल (Kamran Akmal):
Form is temporary…Class is permanent. Always love watching @imVkohli playing..what a brilliant you are a real king
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) September 8, 2022
हसन अली (Hasan Ali):
The king is back ! This shows his class , determination & resilience. What an incredible innings by @imVkohli – many many congrats to him ! you always have been and always will be inspirational! #INDvsAFG #AsiaCup2022
— Azhar Mahmood (@AzharMahmood11) September 8, 2022
बाजिद खान (Bazid Khan):
It just seemed as if he was in a great space throughout the Asia cup. The came finally #ViratKohli #AsiaCup2022
— Bazid Khan (@bazidkhan81) September 8, 2022
मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir):
so finally wait is over great by king kohli
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) September 8, 2022
शोहेब अख्तर (Shoaib Akhtar):
He is finally back. @imVkohli is one of the greats. Long awaited 71st century.
Full video: https://t.co/sq1Ftg0kS6 pic.twitter.com/ocEX8AIn5r
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 8, 2022
बता दें इस शतकीय पारी से कोहली का 70वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ इडेन गार्डन में निकला था. इस मुकाबले में वह 194 गेंद में 136 रन बनाने में कामयाब हुए थे. बीते कल अफगान टीम के खिलाफ शतक जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के शतकों की संख्या 71 हो गई है. मौजूदा समय में वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पोंटिग के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर स्थित हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Afghanistan Cricket, Asia cup, India vs Afghanistan, Indian Cricket Team, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 10:45 IST
[ad_2]
Source link