[ad_1]
नई दिल्ली. दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका और बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप सुपर फोर के छठे मैच में शुक्रवार को आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. फाइनल मुकाबले से पहले इस ड्रेस रिहर्सल माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें 11 सितंबर को खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी. इस मुकाबले में हार-जीत से दोनों टीमों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रउफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन.
श्रीलंका की प्लेइंग XI: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) , धनंजय डी सिल्वा, धनुष्का गुणातिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान) , वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मधुशन, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशंका.
श्रीलंका और पाकिस्तान टी20 में हेड टू हेड
श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें 21 बार टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने सामने हुई हैं. पाकिस्तान 13 मैचों में विजयी रहा है वहीं श्रीलंका ने आठ मुकाबलों में बाजी मारी है. दोनों टीमें साल 2019 में आमने सामने हुई थीं जहां श्रीलंका ने मेजबान टीम को उसके घर में 3-0 से क्लीनस्वीप किया था.
नवाज और शादाब खान गेंदबाजी में कर रहे कमाल
फखर जमां, इफ्तिखार अहमद और खुशदिल शाह को भी बड़ी पारी खेलनी होगी. गेंदबाजी की बात करें तो ऑलरांउडर मोहम्मद नवाज 8 विकेट ले चुके है. नवाज ने मौजूदा एशिया कप के चार मैचों में 86 रन देकर आठ शिकार किए हैं. बॉलिंग ऑलराउंडर शादाब खान भी बेहतरीन लय में हैं. शादाब चार मैचों में 5.79 की इकोनॉमी से सात विकेट झटक चुके हैं. युवा पेसर नसीम शाह भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. नसीम 4 मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
कुसल मेंडिस और पथुम निसंका हैं लय में
श्रीलंका को बल्लेबाजी में कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका से अधिक उम्मीदें होंगी. मेंडिस 4 मैचों में 155 रन बना चुके हैं जबकि निसंका ने इतने ही मैचों में अभी तक 110 रन जुटाए हैं. राजपक्षे 4 मैचों में 96 रन बना चुके हैं वहीं शनाका इतने ही मैचों में 88 रन जोड़ चुके हैं. श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका 4 मैचों में छह विकेट ले चुके हैं वहीं चमिका करुणारत्ने के खाते में चार विकेट आए हैं.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, हारिस रउफ, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, धनुष्का गुणातिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, असिता फर्नांडो, दिलशान मधुशंका.
[ad_2]
Source link