[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 16 सितंबर को होगा भारतीय टीम का ऐलान!
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने बढ़ाई माथे की लकीरें
16 अक्टूबर से हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
नई दिल्ली. भारतीय टीम एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से बाहर हो चुकी है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. हाल यह रहा कि टूर्नामेंट के दौरान ब्लू आर्मी कई मुकाबले जीतती हुई नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाजों के निराशजनक प्रदर्शन की वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. खैर एशिया कप में मिले गम को पीछे छोड़ते हुए ब्लू आर्मी अब अपने आगे के मुकाबलों पर ध्यान दे रही है. जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय दौरे पर आने वाली है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ंत से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के अनुसार इस महीने 16 सितंबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने संभावित खिलाड़ियों का ऐलान कर सकता है. हालांकि प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शुरू होने में जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं चयनकर्ता और टीम प्रबंधन की माथे की लकीरें जसप्रीत बुमराह के फिटनेस को लेकर बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़ें- ‘कोई नहीं है टक्कर में’: विराट कोहली ने लगाया रिकार्ड्स का अंबार
बता दें बुमराह बैक इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं हर्षल पटेल भी पसली की चोट से उबरने में लगे हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है. वहीं इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
सुपर 12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे. इस दौरान पहली भिड़ंत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगी. भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेलेगा. पहला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्टूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच दो नवंबर को बांग्लादेश और पांचवा मुकाबला छह नवंबर को ग्रुप बी के विनर के साथ होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: BCCI, Icc T20 world cup, Indian Cricket Team, Jasprit Bumrah, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 09:29 IST
[ad_2]
Source link