[ad_1]
लंदन. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जो कि अपनी चोटों की वजह से काफी लम्बे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, अब टेस्ट टीम में वापसी की तैयारी में हैं. उन्हें इस महीने एक ट्रेनिंग कैम्प में बुलाया गया है. वह पिछले वर्ष चोटों के कारण क्रिकेट से बाहर रहे थे. डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज गेंदबाज वापसी के नजदीक हैं और वह जल्द ही अपनी गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं. रिपोर्ट में साथ ही कहा गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगा.
आर्चर ने अपनी दाहिनी कोहनी का रिहैबिलिटेशन 2022 की शुरुआत में शुरू किया था जिसकी पिछले साल के आखिर में सर्जरी हुई थी. जून में उनकी निर्धारित वापसी से एक दिन पहले वह पीठ में चोट खा बैठे. रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई और चोट इत्यादि नहीं लगती है तो वह साल के अंत तक मैच फिट हो जाएंगे.
‘5 किलो बोझ कम हुआ होगा’ : विराट कोहली के शतक पर भारत के कोच रहे रवि शास्त्री का अंदाज-ए-बयां
रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी के लिए कोई तारीख निर्धारित नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है नवम्बर में पाकिस्तान दौरे से पहले अबु धाबी में एकजुट होने के लिए वे टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: England, Jofra Archer
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 19:24 IST
[ad_2]
Source link