Home Sports इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 36 ओवर में समेटा, 8वें नंबर के बल्लेबाज ने बनाए सबसे अधिक रन

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 36 ओवर में समेटा, 8वें नंबर के बल्लेबाज ने बनाए सबसे अधिक रन

0
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 36 ओवर में समेटा, 8वें नंबर के बल्लेबाज ने बनाए सबसे अधिक रन

[ad_1]

हाइलाइट्स

पहले 2 दिन एक ही बॉल नहीं फेंकी जा सकी थी
तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है

ओवल. ओली रॉबिनसन (Ollie Robinson) ने बेहतरीन तेज गेंदबाजी करके इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में सिर्फ 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. उसके बल्लेबाज सिर्फ 36.2 ओवर बल्लेबाजी कर सके. 8वें नंबर पर उतरे तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सबसे अधिक 30 रन बनाए. मैच के पहले दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था. दूसरे दिन का खेल महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था. 3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. ऐसे में यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है.

ओली रॉबिनसन ने दूसरे ओवर में टीम को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को बोल्ड कर दिया. उन्होंने 7 गेंद पर एक रन बनाए. तीसरे ओवर में जेम्स एंडरसन ने दूसरे ओपनर एर्वी को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा. कीगन पीटरसन 12, रेयान रिकनटॉन ने 11 और काइल विरायनी शून्य पर आउट हुए. इस तरह से टीम का स्कोर 5 विकेट पर 32 रन हो गया.

यानसेन ने टीम को संभाला
मुल्डलर 3 रन बनाकर आउट हुए. 36 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद मार्को यानसेन और खाया जोंडो ने टीम को संभाला. दोनों ने 7वें विकेट के 36 रन जोड़े. जोंडो 23 रन बनाकर आउट हुए. केशव महाराज ने भी 18 रन बनाए. यानसेन 59 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. 4 चौका लगाया. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिनसन ने 14 ओवर में 49 रन देकर 5 विकेट लिए. वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड ने 12.2 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

विराट कोहली दुनिया के टॉप-8 खिलाड़ियों से निकले आगे, लेकिन 30 साल का बल्लेबाज पड़ा पीछे

जवाब में समाचार लिखे जाने इंग्लैंड ने 7 ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए थे. एलेक्स लीस 13 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसेन का शिकार हुए. जैक क्रॉले 5 और ओली पोप 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. मैच में आज के बाद सिर्फ 2 ही दिन का खेल बचा है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका बोर्ड से टेस्ट को एक दिन बढ़ाने की मांग की थी, ताकि महारानी की मृत्यु की वजह से खराब हुए खेल को पूरा किया जा सके. लेकिन साउथ अफ्रीका ने आने वाले इंटरनेशनल मैचों के कारण ऐसा करने से मना कर दिया.

Tags: Ben stokes, Dean Elgar, England, England vs south Africa, Ollie Robinson, South africa

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here