Home Breaking News एसआईपी : अगस्त में रिकॉर्ड 12693 करोड़ का निवेश, म्यूचुअल फंड में 10 माह की बड़ी गिरावट

एसआईपी : अगस्त में रिकॉर्ड 12693 करोड़ का निवेश, म्यूचुअल फंड में 10 माह की बड़ी गिरावट

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में इस साल अगस्त में निवेश बढ़कर 12,693.45 करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस साल यह लगातार चौथा महीना है, जब एसआईपी में निवेश 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में अस्थिर माहौल के बीच इस दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में 6,120 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अक्तूबर, 2021 के बाद पिछले 10 महीने में सबसे कम है।

उस दौरान 5,215 करोड़ का निवेश हुआ था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में एसआईपी निवेश में सालाना आधार पर 28 फीसदी और मासिक आधार पर 4.56 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।

इस दौरान म्यूचुअल फंड एसआईपी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 6.39 लाख करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एसआईपी खातों की संख्या भी रिकॉर्ड 5.71 करोड़ से अधिक के स्तर पर पहुंच गईं, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 5.61 करोड़ से अधिक था। इस दौरान 21.13 लाख नए एसआईपी खाते पंजीकृत हुए।

  • एम्फी के आंकड़े…लगातार चौथे महीने एसआईपी निवेश 12 हजार करोड़ से ज्यादा
  • 6.39 लाख करोड़ के सार्वकालिक स्तर पर पहुंच गईं एयूएम

इस साल 5वीं बार 12,000 करोड़ निवेश
महीना    रकम
जनवरी    11.5
फरवरी    11.4
मार्च    12.3
अप्रैल    11.9
महीना    रकम
मई    12.3
जून    12.3
जुलाई    12.1
अगस्त    12.7
नोट : रकम हजार करोड़ रुपये में
 
म्यूचुअल फंड : लगातार 18वें माह शुद्ध निवेश घटा
इक्विटी म्यूचुअल फंड अब निवेशकों के लिए पहली पसंद नहीं रहा। अगस्त में म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश लगातार 18वें महीने घटा है। इस दौरान शुद्ध निवेश जुलाई के 8,898 करोड़ से कम रहा। यह आंकड़ा जून में 18,529 करोड़ रुपये और मई में 15,890 करोड़ रुपये था। मार्च, 2021 से इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश का प्रवाह देखा जा रहा है। जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 तक योजनाओं में लगातार आठ महीने निकासी हुई थी। इस दौरान इन योजनाओं से कुल 46,791 करोड़ निकाले गए थे।

अन्य फंडों में शुद्ध निवेश

  • डेट म्यूचुअल फंड में पिछले महीने 49,164 करोड़ का शुद्ध निवेश आया। जुलाई में यह आंकड़ा 4,930 करोड़ था। हालांकि, हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में 6,601 करोड़ और गोल्ड ईटीएफ में 38 करोड़ की शुद्ध निकासी हुई।
  • कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग में जुलाई में 23,605 करोड़ रुपये की तुलना में अगस्त में 65,077 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया है।

एयूएम सार्वकालिक उच्च स्तर पर

म्यूचुअल फंड की उद्योग की शुद्ध एयूएम बढ़कर 39.33 लाख करोड़ रुपये के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। जुलाई में यह आंकड़ा 37.75 लाख करोड़ रहा था।

त्योहारी मांग से यात्री वाहनों की बिक्री में 21% इजाफा
सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग की वजह से अगस्त में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 2,81,210 इकाई पहुंच गई। अगस्त, 2021 में कुल 2,32,224 यात्री वाहन बिके थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 18,77,072 इकाई पहुंच गईं। कारों की थोक बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 1,33,477 इकाई पहुंच गई।

दोपहिया और तिपहिया बिक्री में भी उछाल
आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 16 फीसदी बढ़कर 15,57,429 इकाई पहुंच गई। इस दौरान कुल 10,16,794 मोटरसाइकिल बिके, जो पिछले साल अगस्त से 23 फीसदी ज्यादा है। स्कूटर बिक्री भी 10 फीसदी बढ़कर 5,04,146 इकाई पहुंच गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 63 फीसदी बढ़कर 38,369 इकाई पर पहुंच गईं।

मांग बढ़ने की उम्मीद

अच्छे मानसून और त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। आपूर्ति पक्ष की चुनौतियों पर कड़ी नजर है। -राजेश मेनन, महानिदेशक, सियाम

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here