Home Sports ‘क्या विराट कोहली को टी20 में भारत के लिए ओपन करना चाहिए?’ : जानें हरभजन सिंह की राय

‘क्या विराट कोहली को टी20 में भारत के लिए ओपन करना चाहिए?’ : जानें हरभजन सिंह की राय

0
‘क्या विराट कोहली को टी20 में भारत के लिए ओपन करना चाहिए?’ : जानें हरभजन सिंह की राय

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली ने गुरुवार को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी सुपर 4 मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में कदम रखते हुए भारत के लिए शानदार नतीजे दिये. पूर्व कप्तान ने काफी लंबे समय के इंतजार के बाद अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शतक भी है. वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक बनाने पर खुद भी ‘आश्चर्यचकित’ थे क्योंकि उन्हें इसकी सबसे कम उम्मीद थी. लेकिन यह प्रशंसकों और खुद बल्लेबाज के लिए यादगार लम्हा था क्योंकि लगभग तीन साल बाद उन्होंने ये शतक जड़ा है.

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की और सुझाव दिया कि अगर भारत टी20 विश्व कप के मद्देनजर उन्हें आगे बढ़ाना चाहता है, तो यह 33 वर्षीय खिलाड़ी एक अच्छा ओपनिंग विकल्प है. इंडिया टुडे के साथ बातचीत में, हरभजन ने कहा कि कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और यह उनके लिए कोई नई भूमिका नहीं है.

‘5 किलो बोझ कम हुआ होगा’ : विराट कोहली के शतक पर भारत के कोच रहे रवि शास्त्री का अंदाज-ए-बयां

हरभजन सिंह ने कहा, ‘वह फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में भी अपनी पारी की शुरुआत करते रहे हैं, यहां तक कि आरसीबी के लिए भी जब वह कप्तानी कर रहे थे, तो उन्होंने अपनी टीम की अगुवाई की थी. जब उन्होंने आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत की, तो उन्होंने एक सीजन में 921 रन बनाए. इसलिए यह भूमिका उनके लिए नई नहीं है, उन्हें वह जगह पसंद है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय टीम को यह देखने की जरूरत है कि उन्हें आगे क्या करना है? क्या वे विराट कोहली और रोहित शर्मा से पारी की शुरुआत व लोकेश राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं. प्रबंधन को यह तय करने की जरूरत है कि क्या यह प्लान ए का प्लान बी हो सकता है. मेरे लिए विराट एक शीर्ष खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है. इसी तरह से केएल राहुल और रोहित भी हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हां, विराट कोहली से ओपनिंग कराना एक शानदार आइडिया होगा. लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि कोच राहुल द्रविड़ की भी यही राय होगी.’

क्यों विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए? वीरेंद्र सहवाग ने दिये ये तर्क

क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने खेल से बाहर होने का विकल्प चुना था, इसीलिए कोहली ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की और बतौर कप्तान मैदान पर उतरे केएल राहुल ने सिर्फ 41 गेंदों में 62 रन बनाए. यह एशिया कप में राहुल का पहला अर्धशतक था.

एशिया कप : विराट कोहली का पहला टी20 शतक, जबकि 71वीं अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी
गौरतलब है कि लगभग तीन सालों के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 71वां अंतरराष्ट्रीय और टी20 मैच में अपना पहला शतक लगाया. कोहली ने आखिरी बार नवंबर 2019 में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था, उन्होंने 1020 दिनों के बाद अपने शतक के सूखे को समाप्त कर दिया.

‘हनीमून टाइम खत्म, यह राहुल द्रविड़ के लिए कठिन समय’ : सबा करीम ने भारत की तैयारियों पर उठाए सवाल

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा आराम कर रहे थे, इस वजह से विराट कोहली, केएल राहुल के साथ शुरुआती विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. उन्होंने 53 गेंदों में अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया. कोहली ने पारी के दौरान 3500 रन पूरे किए, रोहित शर्मा के बाद टी20 में इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए. उन्होंने अपने टी20 करियर में 100 छक्के भी पूरे किए, इस मुकाम तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी भी बने. उनकी 61 गेंदों में 122 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/2 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जो एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में अब तक का सर्वोच्च स्कोर है.

Tags: Harbhajan singh, Virat Kohli Record

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here