Home Sports क्यों विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए? वीरेंद्र सहवाग ने दिये ये तर्क

क्यों विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए? वीरेंद्र सहवाग ने दिये ये तर्क

0
क्यों विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए? वीरेंद्र सहवाग ने दिये ये तर्क

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली.
लगभग तीन साल के बाद विराट कोहली के बल्ले से यह शतक निकला.
इस शतक की बदौलत कोहली अब रिकी पोंटिंग के बराबर आ गए और उनसे आगे सिर्फ तेंदुलकर हैं.

नई दिल्ली. विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के आखिरी सुपर फोर गेम में अपने शतक के सूखे को खत्म करते हुए तीन अंकों का आंकड़ा पार किया. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में पारी की शुरुआत करने आए, कोहली ने सिर्फ 61 गेंदों में नाबाद 122 रनों की पारी खेली और भारत को 212 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के दौरान कोहली को उतना समय नहीं मिल पाता जितना कि उन्हें पारी की शुरुआत करने से मिलता है. कोहली को ज्यादा गेंद खेलने का मौका मिला और फिर सबने देखा कि इस टॉप क्लास बल्लेबाज में मैदान पर क्या खेल दिखाया. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली को अब अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी कामयाबी के बाद पारी की शुरुआत करनी चाहिए?

क्रिकबज से बात करते हुए, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि आखिर क्यों विराट कोहली सलामी बल्लेबाज नहीं हो सकते. सहवाग ने अपनी राय साझा करते हुए कुछ तर्क दिए और प्रशंसकों को याद दिलाया कि भारत के पूर्व कप्तान को पारी की शुरुआत करने का मौका इसलिए मिला क्योंकि रोहित शर्मा आराम कर रहे थे.

सहवाग ने क्रिकबज से कहा, ‘नहीं. इस तर्क से, राहुल द्रविड़ भी सलामी बल्लेबाज हो सकते थे. सचिन तेंदुलकर टेस्ट में भी ओपनिंग कर सकते थे. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में भी 1-2 मैचों में बड़ी पारियां खेली हैं. जहां तक मुझे याद है द्रविड़ ने 160-170 रन भी बनाए थे और नाबाद रहे, जब हमने एक टेस्ट में शुरुआती विकेट के लिए 400 रन की साझेदारी की. यह सिर्फ इसलिए था क्योंकि कप्तान नहीं खेल रहा था. इसलिए कोहली ने ओपनिंग की.’

गौरतलब है कि विराट कोहली ने 989 दिन बाद 8 सितंबर को एशिया कप के एक मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया. वह 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के साथ ही अब रिकी पोंटिंग के बराबर आ गए और उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (सौ शतक) हैं.

Tags: Virat Kohli Record, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here