[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 क्रिकेट में भारत के इन 3 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक
विराट कोहली ने 33 साल 307 दिनों में किया है यह कारनामा
दूसरे स्थान पर 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव का नाम
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का रोमांच अपने चरम पर है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिलाड़ी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. आखिरी के ओवरों में तो बल्लेबाजों का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. टीम को अगर पर गेंद पर दुगने रन भी बनाने पड़ रहे हैं तो बल्लेबाज वो रन आसानी से बना दे रहे हैं. भारतीय बल्लेबाजों का भी जारी टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन दिखा, लेकिन सुपर फोर राउंड के दो अहम मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह से ही टीम का फाइनल में पहुंचने का भी सपना चकनाचूर हो गया.
सुपर फोर राउंड के आखिरी मुकाबले में भारतीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. उन्होंने इस मुकाबले में अफगान टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने क्रिकेट करियर का 71वां शतक जड़ा. इस शतक के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धी भी हासिल की. दरअसल वह देश के लिए टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. बात करें भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे उम्रदराज तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने शतक जड़ा है, तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- एशिया कप फाइनल से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, श्रीलंका ने दी करारी शिकस्त
विराट कोहली (Virat Kohli):
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है. कोहली ने आठ सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ 33 साल 307 दिनों में अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा. इस दौरान वह पारी की शुरुआत करते हुए 61 गेंद में 200.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 122 रन बनाने में कामयाब रहे.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav):
दूसरे स्थान पर 360 डिग्री खिलाड़ी के रूप में विख्यात सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. यादव ने 31 साल और 299 दिनों की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शतक जड़ा था. इस मुकाबले में वह 55 गेंदों में 117 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ल्ले से 14 चौके और छह छक्के निकले थे.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma):
तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में शतक जड़ने का रिकॉर्ड कैप्टन रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. शर्मा ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में 31 साल और 190 दिनों की उम्र में शतक लगाया था. इस मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रनों की उम्दा पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और सात छक्के निकले थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indian Cricket Team, Team india, Virat Kohli T20 Record
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 06:44 IST
[ad_2]
Source link