[ad_1]
हाइलाइट्स
शाहनवाज दहानी चोट की वजह से सुपर फोर में भारत के खिलाफ नहीं खेले थे
पाकिस्तान की टीम दहानी या मोहम्मद हसनैन में से किसे मौका देगी?
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबला रविवार को
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) मुकाबले से एक दिन पहले अच्छी खबर मिली. स्टार तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी (Shahnawaz Dahani) चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और वह श्रीलंका (PAK vs SL) के खिलाफ रविवार को फाइनल मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरने को तैयार हैं. चोट की वजह से दहानी एशिया कप सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट शाहनवाज दहानी और मोहम्मद हसनैन में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका देती है.
शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन की वजह से टीम से बाहर थे. उन्होंने चोट से उबरकर अपनी प्रैक्टिस दोबारा शुरू कर दी है. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने फाइनल से एक दिन पहले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया. हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर अभी भी फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. बेशक, पाकिस्तान को पिछले मैच में श्रीलंका से हार मिली हो बावजूद इसके बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम बेहतरीन मुकाबले को तैयार है. पाकिस्तान की टीम अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी.
पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से मजबूत पक्ष रही है. बाबर आजम उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके टॉप के गेंदबाज जिसमें युवा नसीम शाह भी शामिल हैं, वे एशिया कप फाइनल में अपना बेस्ट प्रदर्शन करें. टीम मैनेजमेंट मुख्य स्पिनर शादाब खान को प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करेगी, जो जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी ताबड़तोड़ रन बनाने में सक्षम हैं. बॉलिंग ऑलराउंडर शादाब खान को श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में आराम दिया गया था.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी/मोहम्मद हसनैन.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Babar Azam, Mohammad Hasnain, Pakistan cricket team, Shadab Khan, Shahnawaz dahani, Sri Lanka Cricket Team
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 21:51 IST
[ad_2]
Source link