Home Breaking News Queen Elizabeth: एलिजाबेथ-II का पार्थिव शरीर लंदन रवाना, वेस्टमिंस्टर हॉल में लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

Queen Elizabeth: एलिजाबेथ-II का पार्थिव शरीर लंदन रवाना, वेस्टमिंस्टर हॉल में लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

ब्रिटेन की राजगद्दी पर सबसे लंबे समय तक काबिज रहने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन गुरुवार को बालमोरल किले में हो गया था। महारानी की मृत्यु के समय उनके परिजन उनके पास थे। आज से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो रही है। उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले बालमोरल कैसल से लंदन ले जाया जा रहा है। यहां वेस्टमिंस्टर हॉल  में उनका पार्थिव शरीर चार दिनों के लिए रखा जाएगा। इन चार दिनों में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।  
 
अंतिम संस्कार से पहले सोमवार यानी 12 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को चौबीस घंटों के लिए महारानी एलिज़ाबेथ के पार्थिव शरीर को सेंट गिल्स कैथेड्रेल एडिनबरा में रखा जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के दिन देश भर में अवकाश रहेगा। महारानी के अंतिम संस्तकार में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित तमाम वैश्विक नेता पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे। 

 बता दें कि बाइडन एकमात्र प्रमुख व्यक्ति नहीं हैं जो रानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अन्य यूरोपीय सम्राटों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एलान किया है कि वे ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन करने के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली थीं।

बड़े भाई विलियम के साथ आ सकते हैं राजकुमार हैरी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ देखा गया। दोनों दंपति विंडसर कैसल के बाहर महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों की भीड़ का अभिवादन करते नजर आए। गौरतलब है कि विलियम और हैरी को मार्च 2020 के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखा गया है। 
गौरतलब है कि राजकुमार हैरी ने दो साल पहले शाही दायित्वों का परित्याग करने का एलान किया था। उसके बाद ये भी सामने आया था कि प्रिंस हैरी के अमेरिका जाने के बाद विलियम और हैरी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि अब एक बार फिर राजकुमार हैरी अपने राजपरिवार में शामिल हो सकते हैं। 

 ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने किया खुलासा 
पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने रविवार को खुलासा किया कि किंग चार्ल्स III ने महारानी एलिजाबेथ के जीवनकाल में ही राजा बनने के बाद की जिम्मेजदारियों को संभालना सीखना शुरू कर दिया था। गौरतलब है कि डेविड कैमरन, 2010 से 2016 के बीच ब्रिटेन के पीएम थे। उन्होंने खुलासा किया कि 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनके कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स राजा बनने के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी लेते थे। उन्होंने कहा कि मैने उनको जिस तरह से सीखते देखा है, उस लिहाज से वह अपने काम में बेहद शानदार हैं। पूर्व पीएम ने किंग चार्ल्स III के बारे में कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरह ही शानदार राजनयिक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश सरकार को अपने नए राज्य प्रमुख के रूप में समर्थन देने में बहुत योग्य उत्तराधिकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठकों में कार्रवाई करते हुए देखा और वह सभी को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here