[ad_1]
हाइलाइट्स
सचिन के अलावा मैच में रैना और युवराज भी उतर रहे हैं
साउथ अफ्रीका की कमान जोंटी रोड्स के पास है
कानपुर. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स पहले मैच में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के सामने है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2022) के नए सीजन के पहले मैच में हालांकि सचिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. वे 15 गेंद पर 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का शिकार हुए. मैच में कप्तान सचिन ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. समाचार लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना लिए थे. सुरेश रैना 33 और स्टुअर्ट बिन्नी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 46 रन जोड़े. सचिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए. इसके बाद नमन भी चलते बने. उन्होंने 18 गेंद पर 21 रन बनाए. 4 चौका लगाया. उनका विकेट जोहान वान डर वथ को मिला. 52 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद रैना और बिन्नी ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम काे संभाला.
कल उतरेंगे ब्रायन लारा
मालूम हो कि टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में कुल 8 टीमें शामिल हो रही हैं. 23 मुकाबले खेले जाने हैं. यह मैच देहरादून, कानपुर, इंदौर और रायपुर में होने हैं. कानपुर में पहले राउंड के 7 मैच होंगे. पहला डबल हैडर 11 सितंबर यानी कल खेला जाएगा. इसमें ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स की भिड़ंत शहादत हुसैन की कप्तानी वाली बांग्लादेश लीजेंड्स से होगी.
इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 36 ओवर में समेटा, 8वें नंबर के बल्लेबाज ने बनाए सबसे अधिक रन
11 सितंबर को एक अन्य मुकाबले में शेन वॉटसन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई टीम तिलकरत्ने दिलशान की अगुआई वाली श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ उतरेगी. रॉस टेलर के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की टीम 12 सितंबर को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स से भिड़ेगी. टूर्नामेंट में युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी उतर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Jonty Rhodes, Road Safety world series, Sachin tendulkar, Suresh raina
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 20:47 IST
[ad_2]
Source link