[ad_1]
हाइलाइट्स
इंडिया लीजेंड्स की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने नाबाद 82 रन बनाए
यूसुफ पठान ने 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन का योगदान दिया
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के लिए जोहान वांडर वाथ ने 2 विकेट लिए
नई दिल्ली. स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की शानदार बल्लेबाजी के बाद राहुल शर्मा (Rahul Sharma) की अगुआई में स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने साउथ अफ्रीका लीजेंड्स (India Legends vs South Africa Legends) को 61 रन से हराकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series T20) में जीत से शुरुआत की है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स की ओर से रखे गए 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोंटरी रोड्स की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका लीजेंड्स टीम 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी.
साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की ओर से जोंटी रोड्स (Jonty Rhodes) ने सबसे अधिक नाबाद 38 रन बनाए. इंडिया लीजेंड्स के लिए स्पिनर राहुल शर्मा ने तीन विकेट चटकाए जबकि प्रज्ञान ओझा और मुनाफ पटेल के खाते में दो दो विकेट गए. इरफान पठान (Irfan Pathan) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की झोली में एक एक विकेट गया.
स्टुअर्ट बिन्नी ने 42 गेंदों पर खेली 82 रन की पारी
इससे पहले इंडिया लीजेंड्स ने स्टुअर्ट बिन्नी के 42 गेंदों पर खेली गई नाबाद 82 रन के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बनाए. बिन्नी ने पांच चौके और छह छक्के जड़े. सुरेश रैना ने 22 गेंदों पर 33 का योगदान दिया वहीं विकेटकीपर ओपनर नमन ओझा ने 18 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की ओर से जोहान वांडर वाथ ने दो विकेट अर्जित किए.
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर… एशिया कप फाइनल से पहले फिट हुआ मैच विनर खिलाड़ी, प्लेइंग XI के लिए माथापच्ची तेज
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान जोंटी रोड्स ने खेली नाबाद पारी
218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका लीजेंड्स की ओर से कप्तान जोंटी रोड्स ने 27 गेंदों पर सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए. विकेटकीपर ओपनर मोर्ने वान विक ने 24 गेंदों पर 26 रन बनाए वहीं ओपनर एंड्रयू पटिक ने 24 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली. जैक्स रुडोल्फ ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Road Safety world series, Sachin tendulkar, South africa, Suresh raina
FIRST PUBLISHED : September 10, 2022, 23:18 IST
[ad_2]
Source link