Home Sports VIDEO: गजब बेइज्जती है यार! LIVE मैच में कप्तान को किया दरकिनार.. अकेले ले लिया रिव्यू, बाबर आजम बौखलाए

VIDEO: गजब बेइज्जती है यार! LIVE मैच में कप्तान को किया दरकिनार.. अकेले ले लिया रिव्यू, बाबर आजम बौखलाए

0
VIDEO: गजब बेइज्जती है यार! LIVE मैच में कप्तान को किया दरकिनार.. अकेले ले लिया रिव्यू, बाबर आजम बौखलाए

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका ने पाकिस्तान को फुल ड्रेस रिहर्सल मैच में 5 विकेट से हराया
श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप फाइनल में होंगी आमने सामने
कप्तान बाबर आजम से बिना पूछे मोहम्मद रिजवान ने लिया रिव्यू

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एशिया कप फाइनल मुकाबले से पहले हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान को शिकस्त झेलने पर किसी और ने नहीं, बल्कि उस टीम ने दी है जो रविवार को उसके साथ फाइनल मैच में भिड़ेगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज एक के बाद एक आसानी से घुटने टेकते चले गए. नतीजतन पाकिस्तान को सुपर फोर के छठे मैच में 5 विकेट से पराजित होना पड़ा. इस मुकाबले में एक समय ग्राउंड पर बाबर आजम टीम के साथी खिलाड़ियों को खुद को कप्तान बताते हुए नजर आए.

दरअसल, श्रीलंका की पारी का 16वां ओवर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) डालने आए. हसन के इस ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने पथुम निसांका (Pathum Nissanka) के खिलाफ कैच आउट की अपील की. रिजवान को लगा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर उनके गल्व्स में पहुंची है. शुरुआत में जब अंपायर ने उनकी अपील को खारिज कर दिया फिर उन्होंने डीआरएस लेने का इशारा किया. इसके बाद अंपायर ने तुरंत डीआरएस रिव्यू  (DRS) की मांग की. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें बाबर आजम हैरान दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि अंपायर ने बिना उनकी सहमति के रिव्यू के लिए राजी हो गए.

यह भी पढ़ें:Asia Cup: रोहित एंड कंपनी का लचर प्रदर्शन… T20 World Cup से पहले उठने लगे सवाल, क्या राहुल की प्लेइंग XI में बनेगी जगह?

T20 World Cup: युवराज सिंह को पछाड़कर रोहित शर्मा बनेंगे नए ‘सिक्सर किंग’… विराट भी ज्यादा पीछे नहीं, इन 5 रिकॉर्ड का टूटना तय

बाबर आजम ने खेली 30 रन की पारी
वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि वह खुद की ओर इशारा करते हुए टीम साथियों से कह रहे हैं कि कप्तान मैं हूं. इसके बाद रिजवान को हंसते हुए देखा जा सकता है. मैच की बात करें तो, बाबर आजम के 30 रन के दम पर पाकिस्तान ने 19. 1 ओवर में 121 रन बनाए. लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुआई में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों को एक एक रन के लिए मजबूर कर दिया. आखिर में पाकिस्तानी बल्लेबाज आसानी से अपना विकेट गंवाते चले गए.

श्रीलंका ने लगाया जीत का ‘चौका’
दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम की लगातार यह चौथी जीत है. अब मेजबान टीम 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जीत के पंच के साथ खिताब अपने नाम करना चाहेगी. श्रीलंका वही टीम है जिसने सुपर फोर में भारत जैसी मजबूत टीम को आसानी से हराया था.

Tags: Asia cup, Babar Azam, DRS, Hasan ali, Hindi Cricket News, Mohammad Rizwan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here