Home Breaking News Yakub Memon: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर की याकूब मेमन के रिश्तेदार के साथ फोटो वायरल, भाजपा हुई हमलावर

Yakub Memon: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर की याकूब मेमन के रिश्तेदार के साथ फोटो वायरल, भाजपा हुई हमलावर

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी आतंकी याकूब मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण का मुद्दा महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों के बीच जोर पकड़ रहा है। भाजपा लगातार शिवसेना को घेर रही है साथ ही का दावा कर रही है कि मुंबई बम विस्फोटों में दोषी दाऊद इब्राहिम के सहयोगी याकूब मेमन की कब्र को मजार की तरह सजाने के लिए उद्धव सरकार ने अनुमति दी थी।

आतंकवादी की कब्र की संरक्षक सेना बन गई है शिवसेना
वहीं मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी इस समय खूब चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह याकूब मेमन के रिश्तेदार रऊफ मेमन के साथ हैं। इसके बाद भाजपा और अधिक कांग्रेस- शिवसेना पर हमलावर है। वहीं मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि क्या ‘पेंगुइन’ सेना आतंकवादी की कब्र की संरक्षक सेना बन गई है। 

किशोरी पेडनेकर ने सफाई पेश की
इसके याकूब मेमन के साथ नाम जुड़ता देख मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि न तो बीएमसी और न ही राज्य सरकार ने कब्र को सजाने की कोई अनुमति नहीं दी। आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए पेडनेकर ने कहा कि मुंबई नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शेलार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले शहर के निवासियों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के हिंदुओं ने उद्धव ठाकरे का समर्थन किया है और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

पेडनेकर ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज किया
वायरल फोटो पर सफाई देते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मैं याकूब मेमन के रिश्तेदारों को नहीं जानती। मैं उस समय मेयर थी और लोगों के कहने पर वहां गई थी। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, मुझे नहीं पता था कि मेमन का कोई रिश्तेदार वहां मौजूद है। पेडनेकर ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बतौर मेयर जब लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया तो उन्हें जाना पड़ा।  

याकूब के परिजनों के साथ कोई संबंध नहीं
उसने स्पष्ट किया कि उनका याकूब के परिजनों के साथ कोई संबंध नहीं है और वह इस बात से अनजान थी कि उस समय याकूब के रिश्तेदार वहां मौजूद हैं। उसने जोर देकर कहा कि वह वहां एक मेयर के रूप में गई थीं और उन्होंने मेमन के रिश्तेदारों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत नहीं की थी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here