[ad_1]
हाइलाइट्स
एरॉन फिंच ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला
फिंच अपने वनडे करियर की आखिरी पारी में 5 रन ही बना सके
फिंच को कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने बोल्ड मारा
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान और सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच अपने आखिरी वनडे में कुछ खास नहीं कर सके. न्यूजीलैंड के खिलाफ केर्न्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में फिंच 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने बोल्ड मारा. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. साउदी और ट्रेंट बोल्ड की जोड़ी ने इसे साबित किया.
भले ही फिंच आखिरी वनडे मुकाबले को यादगार नहीं बना सके लेकिन कंगारू टीम के पास अब भी अपने कप्तान को शानदार विदाई देने का मौका है. ऑस्ट्रेलिया पहले दोनों मैच जीतकर न्यूजीलैंड से सीरीज जीत चुका है और वह क्लीन स्वीप कर फिंच को यादगार विदाई देना चाहेगा.
फिंच के लिए 2022 का रहा बेहद खराब
एरॉन फिंच के लिए साल 2022 बेहद खराब रहा. उन्होंने 14 वनडे मुकाबलों में सिर्फ 174 रन बनाया है. जून में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 62 रन बनाने के बाद केवल 4 की औसत रन बनाए हैं. इनमें से तीन पारियों में वह खाता खोलने में भी नाकाम रहे. आखिरी 8 पारियों में वह केवल 32 रन ही बना सके.
एरॉन फिंच का वनडे करियर
क्रिकेट जगत के सबसे विस्फोटक ओपनर्स में से एक फिंच ने 146 वनडे में 5406 रन बनाएं हैं. उनका बल्लेबाजी औसत करीब 39 का रहा. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 17 शतक जड़े हैं. इसके अलावा 30 अर्धशतक उनके नाम है. फिंच लंबे हिट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने वनडे में 129 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. उन्होंने 55 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है.
पॉन्टिंग-मार्क वा की लीग में शामिल
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में एरॉन फिंच चौथे नंबर हैं. उनसे ज्यादा शतक सिर्फ रिकी पॉन्टिंग (30), डेविड वॉर्नर और मार्क वा ने लगाया है. मार्क वा और वॉर्नर के नाम 18-18 शतक दर्ज है.
दोनों टीमें की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: एरॉन फिंच (कप्तान), जोस इंग्लिंश, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aaron Finch, Australia, Australia vs New Zealand, New Zealand
FIRST PUBLISHED : September 11, 2022, 10:55 IST
[ad_2]
Source link