Home Sports Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची नार्थ जोन की टीम, यश धुल ने ठोका तगड़ा शतक

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची नार्थ जोन की टीम, यश धुल ने ठोका तगड़ा शतक

0
Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची नार्थ जोन की टीम, यश धुल ने ठोका तगड़ा शतक

[ad_1]

Duleep Trophy: युवा सलामी बल्लेबाज यश धुल के बड़े शतक की मदद से नॉर्थ जोन ने पूर्व क्षेत्र के खिलाफ रविवार को यहां ड्रॉ पर समाप्त हुए मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

नॉर्थ जोन सेमीफाइनल में

धुल ने 193 रन बनाए जबकि ध्रुव शोरे (81), हिमांशु राणा (81) और कप्तान मनदीप सिंह (63) ने अर्धशतक जमाए जिससे नॉर्थ जोन में आखिरी 7 विकेट 66 रन के अंदर गंवाने के बावजूद 545 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और पहली पारी में 148 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. पूर्व क्षेत्र ने अपनी पहली पारी में 397 रन बनाए थे.

बल्लेबाजों ने किया कमाल

नॉर्थ जोन में मैच के चौथे और अंतिम दिन सुबह चार विकेट पर 333 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. हिमांशु और मनदीप के बीच 131 रन की साझेदारी टूटने के बाद उत्तर क्षेत्र की पारी सिमटने में देर नहीं लगी. पूर्व क्षेत्र की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने 86 रन देकर पांच विकेट लिए.

जब मैच ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया गया तब पूर्व क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 102 रन बनाए थे. उसकी पारी का आकर्षण अभिषेक पोरल (नाबाद 50) का अर्धशतक रहा.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here