Home Breaking News JEE-Advanced: पिछले चार साल में सभी श्रेणियों में सबसे कम कटऑफ, बेंगलुरु के शिशिर बने टॉपर, काउंसलिंग आज से

JEE-Advanced: पिछले चार साल में सभी श्रेणियों में सबसे कम कटऑफ, बेंगलुरु के शिशिर बने टॉपर, काउंसलिंग आज से

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के परिणाम रविवार को घोषित हो गए। पिछले चार सालों की तुलना में इस बार हर श्रेणी ने पास होने के लिए न्यूनतम सकल अंक में कमी आई है। साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस साल पास प्रतिशत में भी गिरावट हुई है। इस साल उत्तीर्ण प्रतिशत 26.17 है जो पिछले साल के 29.54 फीसदी से करीब 3.37 प्रतिशत कम है।

इस वर्ष परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी बॉम्बे के द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, इस साल सामान्य वर्ग का न्यूनतम सकल अंक प्रतिशत 15.28 है जो पिछले साल 17.5 था। वहीं इस बार ओबीसी के लिए यह 13.89, एससी और एसटी के लिए 7.78 है जबकि पिछले साल यह क्रमश: 15.75 और 8.75 फीसदी था। इस साल ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम सकल अंक 13.89 फीसदी है।

बेंगलुरु के आरके शिशिर टॉपर
बॉम्बे जोन के आरके शिशिर ने पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 17 वर्षीय शिशिर कर्नाटक कॉमन एंट्रेस टेस्ट (केसीईटी) में फॉर्मेसी टॉपर भी हैं। उन्हें 360 में से 314 अंक मिले हैं। वहीं महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी रैंक 16वीं हैं। पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी दूसरे तथा थॉमस बीजू चीरामवेलिल तीसरे स्थान पर रहे। आईआईटी कानपुर जोन से कनिष्क शर्मा (रैँक 58) और आईआईटी रुड़की जोन से मृणाल गर्ग (रैंक 19) शीर्ष पर रहे।

पिछले चार साल का कटऑफ पर्सेंटाइल

श्रेणी 2019 2020 2021 2022
सामान्य 25 17.42 17.5 15.28
ओबीसी 22.31 15.65  15.75 13.89
एससी 12.36 8.58 8.75 7.78
एसटी 12.36 8.58 8.75   7.78

1.55 लाख अभ्यर्थियों में से 40712 हुए उत्तीर्ण, 6516 छात्राएं
आईआईटी बॉम्बे के अधिकारियों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड के पहले और दूसरे पेपर के लिए 1,60,038 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें 1,55,538 अभ्यर्थी बैठे थे। इसमें 40,712 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 6,516 छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा 296 विदेशी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इसमें से 280 उम्मीदवार दोनों पेपर में उपस्थित और 145 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस साल परीक्षा के लिए 124 शहरों में 577 केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे हुई अंकों की गणना
आईआईटी बॉम्बे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल अंकों की गणना गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में हासिल अंकों के योग के तौर पर की जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक कुल अंकों के साथ ही हर विषय में पास होने योग्य अंक लाने होते हैं। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड देने के लिए जेईई-मेन में पास होना जरूरी होता है।

आईआईटी में 16598 सीटें, काउंसलिंग आज से
देश के सभी 23 आईआईटी में करीब 16,598 सीटें हैं। इनके लिए 12 सितंबर, सोमवार से काउंसलिंग की शुरुआत होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने वाले 40,712 अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। कुल सीटों में से 1,567 सीटें छात्राओं की सुपर न्यूमेरी सीटें भी शामिल हैं। पिछले साल छात्राओं की सुपर न्यूमेरी सीटें 1,534 थीं।

इन आईआईटी में इतनी सीटें
इस बार आईआईटी बॉम्बे में 1360 सीट, आईआईटी दिल्ली में 1209 सीट, आईआईटी मद्रास में 1133, आईआईटी खड़गपुर में 1869 सीट और आईआईटी रुड़की में 1353 सीटों पर बीटेक पहले वर्ष में दाखिले होने हैं। इन सीटों में लड़कियों की सुपर न्यूमेरी सीट भी शामिल हैं।

23 को जारी होगी पहली कटऑफ
23 आईआईटी के अलावा 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 33 जीएफटीआई इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग विंडो रविवार शाम को खुल गई है, जबकि 23 सितंबर को पहले राउंड की काउंसलिंग की कटऑफ जारी होगी।

आठवीं में देखा सपना अब होगा साकार
टॉपर आरके शिशिर ने कहा कि आठवीं कक्षा से ही आईआईटी में उच्च शिक्षा की पढ़ाई का सपना देखा था। कठिन परिश्रम और कंप्यूटर प्रेम प्रेम के चलते यह सपना अब पूरा हो रहा है। आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करना है। 

शीर्ष 10 टॉपर
1. आरके शिशिर
2. पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी
3. थॉमस बीजू चिरामवेलिल
4. वांगपल्ली साई सिद्धार्थ
5. मयंक मोटवानी
6. पोलीसेट्टी कार्तिकेय
7. प्रतीक साहू
8. धीरज कुरुकुंड
9. माहित गढ़ीवाला
10. वेत्चा ज्ञान महेश

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here