[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल के दौरान एक विवाद सामने आया। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी। इसके बावजूद टीम इंडिया के कई फैंस ने खिताबी मुकाबले को देखने के लिए दुबई स्टेडियम जाने का फैसला किया। फैंस श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रसिद्ध फैन क्लब ‘भारत आर्मी’ के एक सदस्य ने दावा किया है कि उन्हें और दो अन्य प्रशंसकों को भारतीय जर्सी पहनने के कारण स्टेडियम में नहीं जाने दिया गया। उन्हें वापस भेज दिया गया। ‘भारत आर्मी’ ने ट्विटर पर लिखा, “यह बहुत चौंकाने वाला व्यवहार था कि हम और अन्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैच देखने नहीं जा सकते।”
‘भारत आर्मी’ ने इसके आगे लिखा, ”आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद, हम आपसे जांच करने का आग्रह करते हैं क्योंकि हमारे सदस्यों ने एशिया कप देखने के लिए भारत से यात्रा की है। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस द्वारा उन्हें यह कहा गया कि वे स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते हैं! यह बिल्कुल चौंकाने वाला व्यवहार है।”
😡 SHOCKING TREATMENT as The Bharat Army and other Indian Cricket Fans told they can not enter the stadium wearing ‘India jerseys’! #BharatArmy #PAKvSL pic.twitter.com/5zORYZBcOy
— The Bharat Army (@thebharatarmy) September 11, 2022
‘भारत आर्मी’ के सदस्य देश और विदेश में भारत के मैचों में नियमित तौर पर जाते हैं। वे स्टेडियम के अंदर टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। यह इंग्लैंड की ‘बार्मी-आर्मी’ की तरह है। ‘भारत आर्मी’ ने हाल के सालों में ‘बार्मी-आर्मी’ को कड़ी टक्कर दी है।
[ad_2]
Source link