[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एशिया कप टी-20 का फाइनल मुकाबला रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आर्थिक संकट के बीच अगर श्रीलंका टूर्नामेंट जीतता है तो उसके देशवासियों को खुशी के कुछ लम्हें मिलेंगे। मगर इसके लिए उसे पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को तीन दिन के भीतर दूसरी बार हराना होगा। श्रीलंका एक तरह से एशिया कप का मेजबान है, लेकिन सुरक्षा कारणों से वह इसका आयोजन अपने देश में नहीं कर पाया और इसलिए संयुक्त अरब अमीरात को इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का मौका मिला। दोनों के बीच यह फाइनल में चौथी टक्कर होगी। पिछली तीन में से दो बार श्रीलंका जीतने में सफल रहा है।
[ad_2]
Source link