Home Sports Road Safety World Series में आज 2 मैच, मैदान पर उतरेंगे लारा-जयसूर्या, यहां देखिए LIVE

Road Safety World Series में आज 2 मैच, मैदान पर उतरेंगे लारा-जयसूर्या, यहां देखिए LIVE

0
Road Safety World Series में आज 2 मैच, मैदान पर उतरेंगे लारा-जयसूर्या, यहां देखिए LIVE

[ad_1]

नई दिल्ली. रोड सेफ्डी वर्ल्ड सीरीज में रविवार (11 सितंबर) को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होगा. दूसरा मैच श्रीलंका लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा. दोनों मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम खेले जाएंगे. आज क्रिकेट के दीवानों बाएं हाथ दिग्गज दो बैटर्स की बल्लेबाजी देखने का रोमांच मिलेगा. श्रीलंका की ओर से सनथ जयसूर्या ओपनिंग करेंगे. वहीं, वेस्टइंडीज की ओर कप्तान ब्रायन लारा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे. इस सीजन की रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस दौरान 23 मैच देहरादून, कानपुर, इंदौर और रायपुर में खेले जाएंगे.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज कितने मुकाबले खेले जाएंगे?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार (11 सितंबर) को 2 मुकाबले खेले जाएंगे.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को पहला मुकाबला किसके बीच खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को पहला मुकाबला बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को पहला मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को दूसरा मुकाबला किसके बीच खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को दूसरा मुकाबला श्रीलंका लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को दूसरा मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण कहां देखें?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों का भारत में लाइव टेलिकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, कलर्स सिनेप्लेक्स और स्पोर्ट्स 18 खेल टीवी चैनलों पर किया जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग वूट और जियो टीवी पर देख सकते हैं.

टीमें इस प्रकार हैं:

बांग्‍लादेश लीजेंड्स – शहादत हुसैन (कप्‍तान), अब्‍दुर रज्‍जाक, आलमगिर कबीर, आफताब अहमद, आलोक कपाली, मामुन उर रशीद, नाजमुस सादत, धिमान घोष, दोलर महमूद, खालिद मशूद, मोहम्‍मद शरीफ, मेहराब हुसैन, इलियास सनी, मोहम्‍मद नाजीमुद्दीन, अबुल हसन और तुषार इमरान.

वेस्‍टइंडीज लीजेंड्स – ब्रायन लारा (कप्‍तान), डान्‍जा याट, देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, कर्क एडवर्ड्स, मार्लोन इयान ब्‍लैक, नरसिंह देवनारायण, सुलेमान बेन, डैरेन पॉवेल, विलियम पर्किंस, डैरियन बार्थले, डेव मोहम्‍मद और कृषमर सांतोकी.

श्रीलंका लीजेंड्स – तिलकरत्‍ने दिलशान (कप्‍तान), कौशल्‍या वीररत्‍ने, महेला उदावटे, रुमेश सिल्‍वा, असेला गुणारत्‍ने, चमारा सिल्‍वा, इसुरु उडाना, चमारा कपूगेदेरा, चामिंडा वास, चतुरंगा डी सिल्‍वा, चिंताका जयसिंघे, धम्मिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा, दिलशान मुनावीरा, इशान जयारत्‍ने, जीवन मेंडिस, नुवान कुलसेकरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा और थिसारा परेरा.

ऑस्‍ट्रेलिया लीजेंड्स – शेन वॉटसन (कप्‍तान), एलेक्‍स डूलन, बेन डंक, ब्रेड हॉज, ब्रैड हैडिन, स्‍टुअर्ट क्‍लार्क, ब्रेट ली, ब्राइस मैक्‍गेन, कैलम फर्ग्‍यूसन, कैमरून व्‍हाइट, जॉर्ज होरलिन, जेसन क्रेजा, जॉन हेस्टिंग्‍स, डर्क नानेस, नाथन रेयरडन और चाड सेवर्स.

Tags: Brian Lara, Live Streaming, Road Safety Tournament, Road Safety world series

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here