Home Sports Team India: ओपनर बनकर टीम इंडिया की तकदीर बदल देगा ये प्लेयर, बल्ले से मचाएगा कोहराम

Team India: ओपनर बनकर टीम इंडिया की तकदीर बदल देगा ये प्लेयर, बल्ले से मचाएगा कोहराम

0
Team India: ओपनर बनकर टीम इंडिया की तकदीर बदल देगा ये प्लेयर, बल्ले से मचाएगा कोहराम

[ad_1]

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी अगर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनर बन गया तो टीम इंडिया को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा, क्योंकि फिर ये बल्लेबाज जमकर कोहराम मचा देगा. जिस तरह रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनर बनाया गया, ठीक उसी तरह टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को ओपनर बनाया जा सकता है. 

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनर बनाया जा सकता है

रोहित शर्मा की तरह ही ऋषभ पंत को भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनर बनाया जा सकता है. टीम इंडिया को इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ऋषभ पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो ओपनिंग में किसी भी विरोधी टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं. ऋषभ पंत टीम इंडिया के ओपनर बन गए तो लंबे समय तक वह इस जगह पर तूफान मचा सकते हैं. ऋषभ पंत कप्तानी में भी माहिर हैं. आने वाले दिनों में वह ओपनिंग के साथ-साथ कप्तानी में भी रोहित शर्मा को टक्कर देंगे.

ये बल्लेबाज जमकर कोहराम मचा देगा

ऋषभ पंत में भी धोनी जैसा ही दम नजर आता है. बता दें कि जब 2007 में धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी तो वो उपयोग भी बेहतर साबित हुआ था. धोनी की ही कप्तानी में भारत ने दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. ये बात सभी जानते हैं कि एक विकेटकीपर मैदान पर किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा गेम को समझता है, ऐसे में पंत को धोनी की ही तरह यूज किया जा सकता है. आने वाले दिनों में लगातार कॉम्पिटिशन बढ़ने से ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रोहित शर्मा फिलहाल 35 साल के हैं, युवाओं के रहते और 2023 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं है, जिसके लिए टीम इंडिया को अभी से ही तैयारी करने की जरूरत होगी. 2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत में है, जिसके लिए टीम इंडिया पूरा दम लगा देगी.

कहर मचा सकता है ये बल्लेबाज

रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनर बनाने का फैसला धोनी का था. इसी वजह से रोहित शर्मा वनडे मैचों में 3 बार दोहरा शतक लगाने में कामयाब रहे. इसमें रोहित शर्मा का वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन भी शामिल है. जैसे रोहित शर्मा ओपनर बनने के बाद हिट साबित हो रहे हैं, वैसे ही ऋषभ पंत भी ओपनर बनने के बाद कहर मचा सकते हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here