Home Sports VIDEO: इसे कहते हैं क्रिकेट की समझ, जो गलती अंपायर नहीं पकड़ सके, उसे स्टीव स्मिथ ने छक्का मारकर समझाया

VIDEO: इसे कहते हैं क्रिकेट की समझ, जो गलती अंपायर नहीं पकड़ सके, उसे स्टीव स्मिथ ने छक्का मारकर समझाया

0
VIDEO: इसे कहते हैं क्रिकेट की समझ, जो गलती अंपायर नहीं पकड़ सके, उसे स्टीव स्मिथ ने छक्का मारकर समझाया

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक ठोका
जो गलती अंपायर नहीं पकड़ पाए, उसे स्टीव स्मिथ ने समझाया

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केर्न्स में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए. यह सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर भी है. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 131 गेंद में 105 रन बनाए. लेकिन, इस शतक से ज्यादा चर्चा क्रिकेट को लेकर उनकी गहरी समझ की हो रही है. मैच में ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी कर रहा था, तब अंपायर जिस एक गलती को नहीं पकड़ पाए, वो स्मिथ को पहले से ही पता थी और उन्होंने इस गलती का फायदा उठाते हुए छक्का भी जड़ दिया.

बाद में अंपायर को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने वही फैसला दिया, जिसका इशारा स्मिथ ने छक्का लगाने के बाद किया था. आखिर अंपायर ने क्या गलती थी? और स्मिथ ने क्या इशारा किया. यह आपको बताते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 37 ओवर हो चुके थे और स्मिथ 69 रन पर खेल रहे थे. 38वां ओवर जेम्स नीशम फेंकने आए. उनके ओवर की पहली गेंद पर एलेक्स कैरी ने एक रन लिया. अब स्ट्राइक पर स्मिथ थे. उन्होंने दूसरी गेंद पर जो किया, वो देखकर सब हैरान रह गए. नीशम की यह गेंद ऑफ स्टम्प के थोड़ा बाहर की तरफ थी. इस पर स्मिथ ने मिड विकेट की तरफ छक्का जड़ दिया. लेकिन, छक्का जड़ते ही वो खुद ही फ्री हिट का इशारा करने लगे. इसे देखकर सब चौंक गए, क्योंकि अंपायर ने तो नो बॉल दी ही नहीं थी. फिर कैसे, स्मिथ फ्री हिट का इशारा कर रहे थे.

दरअसल, स्मिथ ने छक्का जड़ने के बाद अंपायर को यह बताया कि तीस यार्ड के सर्कल के बाहर तय संख्या से अधिक फील्डर तैनात हैं. इसलिए यह नो-बॉल है.

स्मिथ ने एक गलती का उठाया फायदा
स्मिथ ने गेंद डाले जाने से पहले ही आउट फील्ड में तैनात न्यूजीलैंड के फील्डर की गिनती कर ली थी. इसी वजह से उन्होंने नीशम की गेंद पर ऐसा जोखिम भरा शॉट खेला. जैसे ही गेंद सीमा रेखा के पार गई वो इशारों से अंपायर को फील्डर गिनाने लगे. उनके इस फैसले को मान भी लिया गया और अंपायर ने नो-बॉल का इशारा कर दिया. हालांकि फ्री हिट को वह फायदा नहीं उठा सके. नीशम ने स्लो बाउंसर फेंकी और स्मिथ पर कोई रन नहीं बना सके.

भारत ने Asia Cup 2022 में हारकर भी ढूंढ़ लिए 3 सवालों के जवाब, टी20 वर्ल्ड कप में आएंगे काम

क्रिकेट नहीं खेलते तो कहां होते, कौन है गॉडफादर? जानें भुवनेश्वर कुमार के जीवन से जुड़े अनछुए पहलू

स्मिथ ने 12वां वनडे शतक जड़ा
स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में अपना 12वां शतक जड़ा. उन्होंने 131 गेंद पर नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है. उन्होंने मार्नस लाबुशेन (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से उतारा. स्मिथ ने एलेक्स कैरी (नाबाद 42) के साथ भी 69 रन की भागीदारी की. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन पर दो विकेट खो दिए थे. अपना आखिरी मैच खेल रहे आरोन फिंच सिर्फ 5 रन बनाकर टीम साउदी की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. इससे पहले ट्रेंट बोल्ट (25 रन देकर दो विकेट) ने जोश इंगलिस (10) के रूप में न्यूजीलैंड को पहला विकेट दिलाया था.

ग्लेन मैक्सवेल ने आठ गेंदों पर 14 और कैमरन ग्रीन ने 12 गेंदों पर नाबाद 25 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दोनों मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है.

Tags: Aaron Finch, Australia vs New Zealand, Hindi Cricket News, Steve Smith



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here