Home Sports VIDEO: पहले ओवर में गेंदबाज ने 11 बॉल डाली, फिर लगे पाकिस्तान को 2 झटके, बाबर-फखर फेल

VIDEO: पहले ओवर में गेंदबाज ने 11 बॉल डाली, फिर लगे पाकिस्तान को 2 झटके, बाबर-फखर फेल

0
VIDEO: पहले ओवर में गेंदबाज ने 11 बॉल डाली, फिर लगे पाकिस्तान को 2 झटके, बाबर-फखर फेल

[ad_1]

हाइलाइट्स

कप्तान बाबर आजम सिर्फ 5 रन बना सके
फखर जमां 0 रन बनाकर आउट हुए

दुबई. बाबर आजम (Babar Azam) का खराब फॉर्म एशिया कप के फाइनल में भी जारी है. वे श्रीलंका के खिलाफ (PAK vs SL) सिर्फ 5 रन बना सके. टूर्नामेंट के (Asia Cup 2022) फाइनल में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 170 रन बनाए. भानुका राजपक्षे ने नाबाद 71 रन की बेहतरीन पारी खेली. जवाब में पाकिस्तान ने समाचार लिखे जाने तक 10 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं. मोहम्मद रिजवान 36 और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 60 गेंद पर 103 रन बनाने हैं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को पहले ओवर में 11 गेंद खेलने को मिली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने पहली गेंद नोबॉल डाली. अगली 4 गेंद वाइड रही. इस दाैरान एक चौका भी गया. यानी बिना गेंद के ही पाकिस्तान का स्कोर 9 रन हो गया था. हालांकि उन्होंने इसके बाद वापसी करते हुए पूरे ओवर में सिर्फ 12 रन दिए. दूसरा ओवर महीश तीक्ष्णा ने डाला और सिर्फ 4 रन दिए.

मधुशंका ने दिए सिर्फ 4 रन
तीसरा ओवर में एक बार फिर दिलशान मधुशंका को दिया गया. लेकिन उन्होंने ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. अब पारी का चौथा ओवर तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशान को दिया गया. उन्होंने दूसरी गेंद पर बाबर आजम को आउट किया. उन्होंने शाॅर्ट बॉल खेलने की कोशिश की. अगली गेंद पर उन्होंने फखर जमां को बोल्ड करके टीम की मैच में वापसी कराई. फखर सिर्फ एक ही गेंद खेल सके.

VIDEO: शादाब और आसिफ अली के बीच हुई जोरदार टक्कर, कैच भी छूटा और राजपक्षे ने जड़ा अर्धशतक

यह एशिया कप का 15वां सीजन है. श्रीलंका ने 5 बार जबकि पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीता है. टीम इंडिया 7 बार चैंपियन बनी है. हालांकि पाक टीम 2012 से अब तक टाइटल नहीं जीत सकी है.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Dasun Shanaka, Fakhar zaman, Pakistan, Sri lanka



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here