Home Sports VIDEO: शाहिद अफरीदी की बेटी ने भारत-पाकिस्तान मैच में क्यों लहराया था तिरंगा? क्रिकेटर ने बताई वजह

VIDEO: शाहिद अफरीदी की बेटी ने भारत-पाकिस्तान मैच में क्यों लहराया था तिरंगा? क्रिकेटर ने बताई वजह

0
VIDEO: शाहिद अफरीदी की बेटी ने भारत-पाकिस्तान मैच में क्यों लहराया था तिरंगा? क्रिकेटर ने बताई वजह

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे घातक ऑलराउंडरों में से एक शाहिद अफरीदी का विवादों के साथ एक लंबा इतिहास रहा है. अफरीदी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. अफरीदी ने खुलासा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 के सुपर-4 मैच के दौरान उनकी बेटी ने पाकिस्तान के झंडे की जगह भारतीय झंडा लहराया था.

गौरतलब है कि दुबई में 4 सितंबर को एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के रोमांचक मुकाबले में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक और मोहम्मद नवाज के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया था.

भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Tags: Asia cup, Shahid afridi



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here