Home Sports VIDEO: हारिस रउफ की गेंद की हवा तक नहीं लगी, चारों खाने चित हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज

VIDEO: हारिस रउफ की गेंद की हवा तक नहीं लगी, चारों खाने चित हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज

0
VIDEO: हारिस रउफ की गेंद की हवा तक नहीं लगी, चारों खाने चित हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप फाइनल: हारिस रउफ ने पावरप्ले में 2 विकेट झटके
उन्होंने 151KMPH की रफ्तार वाली गेंद से धनुष्का गुनातिलका को बोल्ड किया

नई दिल्ली. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप-2022 का फाइनल खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तानी गेंदबाज कप्तान के फैसले पर खरे उतरे. 10 ओवर के भीतर ही श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान की तरफ से हारिस रउफ ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस मुकाबले में लगातार 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी. इसका उन्हें फायदा भी मिला और पहले पांच ओवर में ही रउफ ने दो विकेट झटक लिए.

हारिस रउफ ने श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की जिस गेंद पर धनुष्का गुनातिलका को क्लीन बोल्ड किया, वो देखने लायक थी. हारिस ने यह गेंद 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी. यह गेंद ऑफ स्टम्प की लाइन पर पिच हुई थी और हल्की सी स्विंग होकर अंदर की तरफ आई. गुनातिलका ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन, जब तक उनका बल्ला गेंद पर आता, तब तक गेंद मिडिल स्टम्प उखाड़ चुकी थी. यह पावरप्ले में हारिस का दूसरा विकेट था. इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी. गुनातिलका 4 गेंद खेलने के बाद भी 1 रन ही बना सके.

भारत से जिस खिलाड़ी ने छीनी जीत, नसीम शाह ने पहली गेंद पर उखाड़ दिए उसके स्टंप, VIDEO

हारिस ने इससे पहले, चौथे ओवर में पथुम निसंका को अपना शिकार बनाया था. हारिस की एक गेंद को पथुम ने मिड ऑफ की तरफ खेला. लेकिन, गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और जमीन के बजाए हवा में उठ गई और मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे बाबर आजम ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की. इस तरह निसंका की पारी 8 रन पर ही खत्म हो गई. निसंका ने आखिरी दो मुकाबलों में फिफ्टी जड़ी थी. भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में उन्होंने 52 रन ठोके थे. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में नाबाद 55 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिलाई थी.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Haris Rauf, Pakistan, Srilanka



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here