Home Sports एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार, वायरल हुआ बाबर का पुराना ट्वीट ‘This Too Shall Pass’

एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार, वायरल हुआ बाबर का पुराना ट्वीट ‘This Too Shall Pass’

0
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की हार, वायरल हुआ बाबर का पुराना ट्वीट ‘This Too Shall Pass’

[ad_1]

दुबई. कुछ महीने पहले जब भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म से बाहर थे और भारी आलोचना का सामना कर रहे थे, उस वक्त पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक खास मेसेज में उनका बचाव करते हुए कहा था, ‘यह दौर भी बीत जायेगा. मजबूत बने रहो. (This Too Shall Pass. Stay Strong)

यह ट्वीट सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है. दरअसल रविवार 11 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा. इसके बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर कोहली के लिए लिखे बाबर के पुराने ट्वीट पर तंज कसना शुरू कर दिया और जवाब में लिखा, ‘ये कभी नहीं गुजरेगा’, जिसके बाद वह वायरल हो गया है.

एक यूजर ने बाबर के पुराने ट्वीट के जवाब में लिखा, ‘यह कभी नहीं गुजरेगा. रोते रहो.’

एक अन्य यूजर ने भी पाकिस्तान की हार के बाद यही लिखा, ‘यह कभी नहीं गुजरेगा. रोते रहो.’

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता
गौरतलब है कि श्रीलंका ने रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार यह खिताब जीता. एक समय पांच विकेट 58 रन पर गंवाने के बाद भानुका राजपक्षा के 45 गेंद पर नाबाद 71 रन की मदद से श्रीलंका ने छह विकेट पर 170 रन बनाये. जवाब में पाकिस्तानी टीम 147 रन पर आउट हो गई, जबकि एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 93 रन था. तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशान ने चार ओवर में 34 रन देकर चार और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये.

हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इससे पहले मधुशान ने बाबर आजम ( पांच ) और फखर जमां ( 0 ) को आउट करके श्रीलंका का शिकंजा कस दिया था. मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रन बनाये, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंद में 32 रन जोड़े. श्रीलंका ने क्षेत्ररक्षण में भी जबर्दस्त मुस्तैदी दिखाते हुए रन बचाये और अच्छे कैच लपके, जबकि पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया.

Tags: Asia cup, Babar Azam, Pakistan, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here