Home Sports भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका टीम में आने के लिए किया था 10 साल इंतजार, अब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के

भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका टीम में आने के लिए किया था 10 साल इंतजार, अब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के

0
भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका टीम में आने के लिए किया था 10 साल इंतजार, अब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में अच्छा स्कोर करने में अहम भूमिका भानुका राजपक्षे ने निभाई.
भानुका ने 45 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े.
पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करने भानुका ने सधे हुए अंदाज में अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत की.

दुबई: श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने अपनी टीम के लिए एशिया कप 2022 के फाइनल में मुश्किल वक्त में 45 गेंद में 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. साथ ही सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 58 रन पर 5 विकेट वाली खराब स्थिति से उबारा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भानुका को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण के बाद अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए 10 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था. जी हां, राजपक्षे को 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया था. उसके चार साल बाद भानुका राजपक्षे ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टीम को जीत की राह पर ले गए. फाइनल में खेली गई उनकी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

चर्चा में रहे थे राजपक्षे
भानुका राजपक्षे ने साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था और एक सप्ताह में संन्यास वापस ले लिया है. 30 वर्षीय क्रिकेटर ने 5 जनवरी 2022 को अचानक से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का हिस्सा रहे थे और उनके पास तब तक महज 23 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का अनुभव था. इसके बावजूद वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने की वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 170 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. खराब शुरुआत के बाद श्रीलंका की टीम 8.5 ओवर में 58 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद श्रीलंका ने धमाकेदार वापसी करते हुए अगले 11 ओवर में केवल 1 विकेट गंवाया और 112 रन जड़ दिए.

राजपक्षे ने खेली 45 गेंद में 71 रन की पारी
श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका भानुका राजपक्षे ने अदा की. भानुका ने 45 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े. बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.77 का रहा. पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करने भानुका ने सधे हुए अंदाज में अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत की. उन्होंने छठे विकेट के लिए वनिंदु हसरंगा के साथ 36 गेंद में 58 रन की साझेदारी की और अंत में 31 गेंद में नाबाद 54* रन की साझेदारी करके 170 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया.

फाइनल के लिए बचाकर रखा था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
अब तक एशिया कप में राजपक्षे का प्रदर्शन औसत रहा था लेकिन उन्होंने लीग और सुपर फोर दौर के चार मैचों में 38, 2, 31, 25*, 24 रन की पारी खेली थी, लेकिन उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल के लिए बचा कर रखा था. उन्हें फाइनल मुकाबले में दो जीवनदान मिले लेकिन उन्होंने उसका फायदा उठाते हुए अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और अपनी टीम को मुश्किल से उबारकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

भानुका का करियर
भानुका का प्रथम श्रेणी करियर भी काफी शानदार रहा है. उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी करियर मैचों में 36.49 की औसत से 4087 रन बनाए. इस दौरान नौ शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं. लिस्ट ए के 120 मैचों में भानुका ने 27.86 की औसत से 2842 रन बनाए हैं. उन्होंने लिस्ट ए में तीन शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं. टी-20 मैचों की बात करें तो 105 मुकाबलों में 23.60 की औसत और 10 अर्धशतकों की मदद से 1912 रन बनाए. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 47, लिस्ट ए में 15 और टी-20 में 27 विकेट हैं.

Tags: Asia cup, Cricket news, On the field, Sri Lanka Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here