Home Sports भारत के 9 पुराने खिलाड़ी क्या बदल सकेंगे पिछले साल का खराब प्रदर्शन, 6 नए प्लेयर्स पर रहेगी नजर

भारत के 9 पुराने खिलाड़ी क्या बदल सकेंगे पिछले साल का खराब प्रदर्शन, 6 नए प्लेयर्स पर रहेगी नजर

0
भारत के 9 पुराने खिलाड़ी क्या बदल सकेंगे पिछले साल का खराब प्रदर्शन, 6 नए प्लेयर्स पर रहेगी नजर

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल ने पिछले साल सबसे अधिक रन बनाए
बुमराह और जडेजा को मिले सबसे अधिक विकेट

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है और रोहित के पास टीम की कमान है. टूर्नामेंट के मुकाबले 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. पिछले साल यूएई और ओमान में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम सुपर-12 से ही बाहर हो गई थी. उस टूर्नामेंट में उतरे 15 में से 9 खिलाड़ियों को इस बार भी चुना गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुराने खिलाड़ी इस बार टीम की नैया पार लगा सकेंगे. भारत को 15 साल से टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है.

बीसीसीआई की ओर से घोषित टीम की बात करें तो रोहित के अलावा विराट कोहली, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव पिछले टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे. वहीं 6 बदलाव की बात करें, तो ईशान किशन की जगह दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल, राहुल चाहर की जगह युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी की जगह अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर की जगह दीपक हुडा और वरुण चक्रवर्ती की जगह हर्षल पटेल को मौका मिला है. हालांकि जडेजा चोट की वजह से यह वर्ल्ड कप नहीं खेल रहे हैं.

राहुल ने बनाए थे सबसे अधिक रन
पिछले टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो केएल राहुल ने सबसे अधिक रन बनाए थे. उन्हाेंने 5 मैच में 49 की औसत से 194 रन बनाए थे. 3 अर्धशतक लगाया था. स्ट्राइक रेट 153 का रहा. वहीं रोहित शर्मा ने 2 अर्धशतक के सहारे 194 जबकि विराट कोहली ने एक अर्धशतक के सहारे 68 रन बनाए थे. अन्य कोई भारतीय अर्धशतक नहीं लगा सका था. ईशान किशन को एक मैच में मौका मिला था और उन्होंने 4 रन बनाए थे.

Analysis: अश्विन से दाेगुना विकेट लेने वाला गेंदबाज नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप, हो सकता है बड़ा नुकसान

वरुण और चाहर को विकेट नहीं
लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 3 मैच में खेलने का मौका मिला. वे एक भी विकेट नहीं ले सके. राहुल चाहर को भी एक मैच में आजमाया गया था. वे भी विकेट लेने में असफल रहे थे. मोहम्मद शमी ने 5 मैच में 6 विकेट लिए थे. इकोनॉमी 8.84 की रही थी. वहीं शार्दुल ठाकुर 2 मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके थे. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने 5 मैच में 7 विकेट लिए थे. 39 रन भी बनाए थे. बुमराह ने भी टीम की ओर सबसे अधिक 7 विकेट लिए थे.

Tags: BCCI, Indian Cricket Team, Rohit sharma, T20 World Cup, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here