[ad_1]
हाइलाइट्स
T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ
टीम में 2 ऐसे खिलाड़ियों को एंट्री हुई, जिन्होंने इसी साल डेब्यू किया
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है. यह दोनों चोटिल होने के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे. लेकिन, अब दोनों फिट हो गए हैं. टी20 विश्व कप से पहले यह दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी खेलेंगे. टी20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी गई है, उसके ज्यादातर खिलाड़ी पहले ही तय थे. कुछ स्थानों के लिए जरूर रस्साकशी थी, जो टीम के ऐलान के साथ खत्म हो गई.
इस टीम में 2 ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जिन्होंने इसी साल टी20 डेब्यू किया था और दोनों ने ही टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया. आइए जानते हैं कौन हैं यह दो खिलाड़ी.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टी20 विश्व कप की टीम में जगह मिली है. उन्होंने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था और ठीक 67 दिन बाद उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में चुने जाने की खुशखबरी मिल गई. शायद ही किसी ने सोचा होगी कि इतने कम वक्त में अर्शदीप को टी20 विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट के लिए चुन लिया जाएगा.
अर्शदीप सिंह ने अब तक केवल 11 टी20 ही खेले हैं. इसमें उन्होंने 20.14 के औसत से कुल 14 विकेट लिए हैं. उनका इकोनॉमी रेट 7.38 का रहा है. इतने कम अनुभव के बावजूद अर्शदीप को मौका मिला, तो जरूर उनमें कोई खास बात होगी.
अर्शदीप डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज
अर्शदीप बहुत कम वक्त में ही डेथ ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज बनकर उभरे हैं. इसके लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं. एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में उन्होंने 20वां ओवर फेंका था. श्रीलंका के खिलाफ उन्हें आखिरी ओवर में 7 रन का बचाव करना था और अर्शदीप ने पहली 4 गेंद में सिर्फ 5 रन दिए थे. आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को दो रन चाहिए थे. लेकिन, पांचवीं गेंद पर बाय के एक अतिरिक्त रन के कारण श्रीलंका 1 गेंद रहते जीत गया. लेकिन, अर्शदीप ने इतने दबाव वाले मैच में जिस तरह की गेंदबाजी की, उसने सबको उनका कायल बना दिया.
इससे पहले, पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्शदीप ने आखिरी ओवर में इसी तरह की गेंदबाजी की थी. इस मैच में भी उन्हें 7 रन का बचाव करना था. अपने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका खाने के बावजूद अर्शदीप मैच को आखिरी तक खींच ले गए थे. उन्होंने इस ओवर में एक विकेट भी लिया था. अर्शदीप डेथ ओवर में अच्छी यॉर्कर फेंकते हैं, जो टी20 में काफी उपयोगी होती है. इन्हीं खूबियों के कारण 3 महीने पहले डेब्यू करने के बावजूद इस गेंदबाज को विश्व कप की टीम में चुना गया.
Analysis: अश्विन से दाेगुना विकेट लेने वाला गेंदबाज नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप, हो सकता है बड़ा नुकसान
दीपक हुडा की भी खुली लॉटरी
दीपक हुड्डा की भी एक तरह से लॉटरी ही खुली है. उन्होंने भी इसी साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था और 7 महीने में ही टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह बना ली. हुडा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अपनी तीसरी टी20 पारी में ही धमाकेदार शतक ठोका था. हुडा ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंद में 104 रन ठोक डाले थे.
इंग्लैंड की जीत से WTC के फाइनल की रेस हुई दिलचस्प, भारत समेत 6 टीमों के बीच है टक्कर
इस पारी में हुडा ने 9 चौके और 6 छक्के उड़ाए थे. इसके बाद वो दो और मैच में 30 प्लस स्कोर कर चुके हैं. वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. उन्होंने अब तक 12 टी20 में 48 की औसत से 293 रन बनाए हैं. उन्होंने एक विकेट भी लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arshdeep Singh, Deepak Hooda, Rohit sharma, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 20:59 IST
[ad_2]
Source link