[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एशिया कप 2022 में श्रीलंका की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन भी बनी। श्रीलंका ने दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में 23 रन के अंतर से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इस टीम को खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा था। भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान को तीसरे सबसे मजबूत टीम का दर्जा दिया गया था। पहले मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही, अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हरा दिया।
इस हार के बाद श्रीलंका की किस्मत और तेवर दोनों बदल गए। अगले मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया और सुपर चार में जगह बनाई। यहां फिर अफगानिस्तान से सामना हुआ और इस बार श्रीलंका ने पिछली हार का बदला ले लिया। अगले मैच में श्रीलंका का मुकाबला भारत से था। टीम इंडिया की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अगले मैच में फिर पाकिस्तान को हराया।
[ad_2]
Source link