Home Breaking News Jacqueline Fernandez:जैकलीन फर्नांडीज के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयार की सवालों की लंबी सूची, बुधवार को होगी पेशी

Jacqueline Fernandez:जैकलीन फर्नांडीज के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयार की सवालों की लंबी सूची, बुधवार को होगी पेशी

0
Jacqueline Fernandez:जैकलीन फर्नांडीज के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयार की सवालों की लंबी सूची, बुधवार को होगी पेशी

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में आरोपी नामित होने के बाद अब एक्ट्रेस इस सिलसिले में जल्द ही दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होने वाली है। इसी क्रम में पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक्ट्रेस के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा बुधवार को जैकलीन फर्नांडीज से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी। 

इस सिलसिले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि जैकलीन को कल यानी 14 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान जैकलीन से पूछे जाने वाले सवालों की एक सूची भी तैयार की गई है। यह सभी सवाल सुकेश के साथ उसके संबंधों और उससे मिले उपहारों पर आधारित है। अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान अभिनेत्री यह भी पूछा जाएगा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली या फोन पर संपर्क किया।

 

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा ने पिंकी ईरानी को भी जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है। ईरानी ने ही सुकेश को जैकलीन फर्नांडीज से संपर्क करने में मदद की थी, क्योंकि वह उन दोनों को जानती थी। सूत्रों के मुताबिक, मामले में और स्पष्टता लाने के लिए पूछताछ के दौरान पिंकी और जैकलीन का आमना-सामना भी हो सकता है। साथ ही इस मामले में जैकलीन को यह भी बताया गया कि कुछ दिनों के लिए या लगातार उनकी जांच हो सकती है, इसलिए वह उसी के अनुसार दिल्ली में रहने की योजना बनाए।

मामले में एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि, “जैकलीन के लिए तैयार किए गए सवालों का सेट नोरा फतेही से पूछे गए सवालों से अलग है, जिन्हें पहले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।” अधिकारी ने यह भी बताया कि पूछताछ में यह भी पता लगाने को कोशिश की जाएगी कि क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को मिले उपहारों के बारे में जानती थीं या नहीं। बता दें कि सितंबर-अक्टूबर 2021 में, प्रवर्तन एजेंसी के सामने नोरा फतेही ने अपने बयान दर्ज कराए थे, जहां अभिनेत्री ने कथित ठग सुकेश और उसकी अभिनेता पत्नी लीना से उपहार लेने की बात स्वीकार की थी।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में आरोपी नामित किया है। एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अभिनेत्री जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने के बारे में पता था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ वित्तीय लेनदेन किया। बता दें कि इससे पहले जैकलीन ने 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को अपने बयान दर्ज कराते हुए यह बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सुकेश से कई महंगे उपहार लिए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here