Home Sports PAK VS SL: मोहम्मद रिजवान की आलोचना पर ट्रोल हुए वसीम अकरम, खुद किया खुलासा

PAK VS SL: मोहम्मद रिजवान की आलोचना पर ट्रोल हुए वसीम अकरम, खुद किया खुलासा

0
PAK VS SL: मोहम्मद रिजवान की आलोचना पर ट्रोल हुए वसीम अकरम, खुद किया खुलासा

[ad_1]

हाइलाइट्स

फाइनल मुकाबले मोहम्मद रिजवान ने लगाया अर्धशतक
एशिया कप फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को मिली जीत

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका की ओर से जीत के हीरो रहे भानुका राजपक्षे ने बेहतरीन 71 रनों की पारी खेली. वही प्रमोद मधुशान और वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 147 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन उनके धीमे गति से रन बनाना वसीम अकरम, संजय मांजरेकर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आया.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “मैंने टूर्नामेंट के शुरुआत में भी कहा था कि सलामी बल्लेबाज खराब नहीं करेंगे, लेकिन बड़े मैचों में वे संघर्ष करते नजर आ सकते हैं और आज ठीक ऐसा ही हुआ”. संजय मांजरेकर ने कहा कि मैं टी20 क्रिकेट में एंकर की भूमिका को पसंद नहीं करता. मुझे भारतीय टीम की नई अप्रोच और श्रीलंका की अप्रोच पसंद है, जिनमें कोई भी खिलाड़ी एंकर की भूमिका निभाने के लिए नहीं है. किसी एक खिलाड़ी पर निशाना बनाना सही नहीं होगा, लेकिन लेकिन रिजवान इस अप्रोच का उदाहरण है, जब आपके सामने 171 रनों का लक्ष्य हो, तो आप 104 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेटरों के कैच छोड़ने के VIDEO ने दिल्ली पुलिस को किया प्रेरित, दिया खास संदेश

इसपर अकरम ने आगे कहा कि जब हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मोहम्मद रिजवान ने इसी तरह की बल्लेबाजी की थी, तब भी मैंने उनकी आलोचना की थी, लेकिन लोग मेरे ऊपर ही गुस्सा हो गए और सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने मुझे कहा कि मैं रिजवान को सपोर्ट नहीं करता हूं. अगर आप मेरी राय चाहते हैं, तो फिर मैं आपको सीधा और सही सलाह दूंगा. मैं वो इंसान नहीं हूं जो झूठ बोलूंगा. मेरे लिए सफेद-सफेद है और ब्लैक-ब्लैक है. बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 57 गेंदों में 78 बनाएं थे.

PAK VS SL: भारतीय पत्रकार के सवाल पर तिलमिलाए रमीज राजा, छीन लिया मोबाइल फोन-VIDEO

मोहम्मद रिजवान एशिया कप 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वह भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से मात्र 50 रन पीछे थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद वह 6 मैचों में 281 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 117.57 का रहा.

Tags: Asia cup, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here