Home Breaking News T20 WC: 15 ग्राफिक्स में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड, जानें पिछले एक साल का प्रदर्शन

T20 WC: 15 ग्राफिक्स में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड, जानें पिछले एक साल का प्रदर्शन

0
T20 WC: 15 ग्राफिक्स में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड, जानें पिछले एक साल का प्रदर्शन

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं, दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक बल्लेबाज स्टैंडबाय के तौर पर होगा। चयनकर्ताओं ने स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट का ध्यान रखा है। 

टीम इंडिया में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने यूएई में खेले गए एशिया कप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, आवेश खान को बाहर कर दिया गया है। साथ ही आवेश को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी और दीपक चाहर टी-20 वर्ल्ड कप में स्टैंडबाय के तौर पर जाएंगे। हम आपको सभी 15 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड की जानकारी ग्राफिक्स में बता रहे हैं…    

पहले जानें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के बारे में

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में अच्छा करना है तो टीम के टॉप-3 बल्लेबाज को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। एशिया कप में इसकी कमी दिखी थी। रोहित और राहुल अच्छे फॉर्मे में नहीं थे। वर्ल्ड कप में भी टॉप-3 में रोहित, राहुल और विराट कोहली बैटिंग करेंगे। ये तीनों भारतीय टीम की रीढ़ हैं। रोहित और राहुल के नाम एशिया कप में मात्र एक अर्धशतक है। वहीं, कोहली ने एक शतक भी लगाया। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी इन तीनों पर ही होगी। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। 

रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 136 टी-20 में 31.75 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक हैं। इसके अलावा उनके नाम 28 अर्धशतक भी हैं। वहीं, रोहित का स्ट्राइक रेट 140.64 का है। रोहित का टी-20 में हाईएस्ट स्कोर 118 रन का है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में रोहित कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक रोहित ने 20 मैचों में 30.63 की औसत और 146.23 के स्ट्राइक रेट से 582 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं और सिर्फ एक बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से अब तक उनका हाईएस्ट स्कोर 72 रन का रहा है। 

विराट कोहली

इस महीने से पहले विराट कोहली को टी-20 फॉर्मेट से बाहर करने की मांग की जा रही थी। हालांकि, एशिया कप कोहली के वरदान साबित हुआ। उन्होंने न सिर्फ इस टूर्नामेंट से अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाया, बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक भी जड़ दिया। कोहली को ऑस्ट्रेलिया में रन बनाना पसंद है और वह मिशन टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का अहम हिस्सा होंगे। कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 104 मैचों में 51.94 की औसत और 138.38 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक और 32 अर्धशतक है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक विराट ने नौ टी-20 मैचों में 51 की औसत और 142.80 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए। हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here