Home Sports VIDEO: सचिन तेंदुलकर संग युवराज ने की जमकर मस्ती, रैना और पठान के गानों पर लगाए ठुमके

VIDEO: सचिन तेंदुलकर संग युवराज ने की जमकर मस्ती, रैना और पठान के गानों पर लगाए ठुमके

0
VIDEO: सचिन तेंदुलकर संग युवराज ने की जमकर मस्ती, रैना और पठान के गानों पर लगाए ठुमके

[ad_1]

हाइलाइट्स

युवराज सिंह मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.
युवराज वर्तमान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 में भाग ले रहे हैं.
वीडियो इंडिया लीजेंड्स के ड्रेसिंग रूम में शूट किया हुआ लग रहा है.

नई दिल्ली: इंडिया लीजेंड्स की टीम रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में हिस्सा ले रही है. युवराज सिंह ने इस दौरान एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो इंडिया लीजेंड्स के ड्रेसिंग रूम लग रहा है. इसमें युवराज सिंह लीजेंड सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और सुरेश रैना के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं. वह बॉलीवुड के गानों पर डांस कर रहे हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर भी युवराज के डांस का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं, अब ये वीडियो वायरल हो गया है.

युवराज सिंह मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं. आईसीसी 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में जीत के नायक रहे युवराज वर्तमान में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 (Road Safety World Series T20 2022) में भाग ले रहे हैं. युवराज सिंह ने सोमवार यानि आज एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. उनके ये सभी साथी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में इंडिया लीजेंड्स का हिस्सा हैं. वीडियो इंडिया लीजेंड्स के ड्रेसिंग रूम में शूट किया हुआ लग रहा है.

YUVRAJ SINGH, SACHIN TENDULKAR, IRFAN PATHAN, SURESH RAINA, FUN AND DANCE VIDEO, Viral Video, Road Safety World Series T20 2022, latest viral video, युवराज सिंह, वीडियो वायरल, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022, सचिन तेंदुलकर

युवराज सिंह मस्ती वाले मूड में नजर आए.

सचिन तेंदुलकर बना रहे हैं वीडियो…
वीडियो में युवराज सिंह को डांस करते और इरफान पठान और सुरेश रैना को गाना गाते हुए देखा जा सकता है. वहीं सचिन तेंदुलकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं. युवराज सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दो दिग्गज गायकों इरफान पठान, सुरेश रैना और निश्चित रूप से दिग्गजों सचिन तेंदुलकर, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा के साथ मस्ती करते हुए.’ युवराज ने अपने ट्वीट को roadsafetyworldseries और indialegends पर टैग भी किया. युवराज सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, वह बेहद मजेदार है.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में दिखेंगे दिग्गज
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह जैसे भारतीय क्रिकेट के अन्य दिग्गज भी एक्शन में दिखेंगे. टूर्नामेंट चार शहरों कानपुर, इंदौर, देहरादून और रायपुर में होना है. इंडिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में 10 सितंबर को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से हराया था. भारतीय टीम का दूसरा मैच अब 14 सितंबर को वेस्टइंडीज लीजेंड्स से होना है. यह मैच भी कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैच शाम 7:30 शुरू होगा. सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया लीजेंड्स गत चैंपियन है.

सीरीज में भारत के अलावा दुनिया की ये टीमें भी ले रही हैं हिस्सा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारत के अलावा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में हर टीम 5-5 मैच खेलेगी. 28 और 29 सितंबर को सेमीफाइनल हैं. फाइनल मुकाबला एक अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है.

Tags: Irfan pathan, Latest viral video, Road Safety world series, Sachin tendulkar, Suresh raina, Yuvraj singh



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here