[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसके साथ ही कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साल 2020 में ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 50 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके थे। इस साल जून के महीने में कोहली ने इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स भी पूरे किए थे। विराट के अलावा कोई भी क्रिकेटर यह उपलब्धि नहीं हासिल कर पाया है।
विराट ट्विटर पर पाचवें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं। इस मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 95 करोड़ के करीब लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। फुटबॉल खिलाड़ी वेन रूनी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। बास्केटबॉल के केविन दुरंत तीसरे और फुटबॉल खिलाड़ी नेमार चौथे स्थान पर हैं।
[ad_2]
Source link