[ad_1]
हाइलाइट्स
कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था
यह टी20 इंटरनेशनल का उनका पहला पहला शतक है
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म हासिल कर लिया है. पिछले दिनों टी20 एशिया कप में उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया. उन्होंने 270 से अधिक रन भी बनाए. वर्ल्ड कप के मुकाबले अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने हैं. कोहली ने लगभग 1000 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कोहली को संन्यास की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें समय के साथ अलविदा कह देना चाहिए. इसके बजाय की आपको टीम से ड्रॉप किया जाए. इस पर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अफरीदी को जोरदार जवाब दिया है.
अमित मिश्रा ने साेशल मीडिया पर लिखा, डियर अफरीदी. कुछ लोग केवल एक बार संन्यास लेते हैं. इसलिए कृपया विराट कोहली को इन सबसे बख्श दें. अमित ने अपनी बातों से एक तरह से अफरीदी पर कटाक्ष किया है, क्याेंकि अफरीदी ने 2 बार संन्यास लिया. पहली बार उन्होंने फरवरी 2017 में ऐसा किया. इसके बाद अप्रैल 2018 में वापसी की थी. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सितंबर 2016 में कहा था कि वे चाहते हैं कि अफरीदी रिटायर हो जाएं. लेकिन इसके बाद उनका बोर्ड से मतभेद भी हुआ था.

कोहली ने लगाया था अर्धशतक
विराट कोहली ने पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दाैरान पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया था. हालांकि यह मैच पाकिस्तान टीम जीतने में सफल रही थी. पिछले दिनों एशिया कप के ग्रुप राउंड के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी. उस मुकाबले में कोहली ने 35 रन बनाए थे. फिर कोहली ने सुपर-4 के मुकाबले चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 60 रन की बेहतरी पारी खेली थी.
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू हाे रहा है. यहां भी भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं. टीम इंडिया को पहले मैच में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से ही भिड़ना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amit mishra, Asia cup, India Vs Pakistan, Shahid afridi, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 21:51 IST
[ad_2]
Source link