[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद से वह जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) को लगातार झटके दे रही है। नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम के बीच भाजपा ने नीतीश को एक और झटका दिया है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।
जदयू की पूरी इकाई भाजपा में शामिल
दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट व परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दमन दीव के जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई भाजपा में शामिल हुई।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा हाल ही में मणिपुर के जदयू के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों का पिछले सप्ताह भाजपा पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल भाजपा में विलय हो गया था।
[ad_2]
Source link