Home Breaking News पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, दो पुलिस अधिकारियों समेत पांच की मौत

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, दो पुलिस अधिकारियों समेत पांच की मौत

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा जिले में एक विस्फोट में शांति समिति के एक सदस्य और दो पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम पांच लोग मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे बम हमले ने स्वात जिले में शांति समिति के सदस्य इदरीस खान के वाहन को निशाना बनाया, जो कबाल तहसील के पूर्व ग्राम रक्षा परिषद (अमन समिति) के अध्यक्ष थे। 

उन्होंने बताया कि बड़ा बंदाई इलाके में हुए विस्फोट में खान, उनके सुरक्षा गार्ड और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की है, और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी बलों की वापसी के बाद तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान ने सुरक्षा बलों पर लक्षित हमलों में तेजी देखी है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here