[ad_1]
हाइलाइट्स
हर्षल पटेल ने IPL 2022 में 15 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए.
हर्षल चोट की वजह से एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने.
टी20 वर्ल्ड कप में हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है.
नई दिल्ली. लीजेंडरी क्रिकेटर सुनील गावस्कर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान नाराज हो गए. यह सवाल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चुनी गई भारतीय टीम को लेकर था. सवाल हर्षल पटेल को लेकर पूछा गया, जिसने भारत के पूर्व कप्तान को नाराज कर दिया. चोट की वजह से एशिया कप 2022 से चूकने वाले हर्षल ने भारतीय टीम में वापसी की है. वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज खेलेंगे, लेकिन फैन्स के मन इसे लेकर संदेह है.
दरअसल, एक मीडिया चैनल पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने सवाल किया, ”ऑस्ट्रेलिया में हर्षल रन पड़वा सकते हैं. उनके पास ज्यादा गति नहीं है और जिस तरह की पिचें ऑस्ट्रेलिया में हैं, उसे देखते हुए बल्लेबाज उन पर आक्रमण कर सकते हैं.”
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर कहा, ”आगे जाकर देखेंगे ना कि उनकी पिटाई कैसे हो सकती है. आपने पहले से ही तय कर दिया, पिटाई होगी क्योंकि वो स्लो बॉलिंग करते हैं. यार पहले मैच तो होने दो. उसके बाद आप बोल सकते हैं ‘ऐसा हो गया, वैसा हो गया.”
बाबर आजम का कवर ड्राइव 9वीं क्लास के फीजिक्स के सिलेबस में, पढ़ें क्या है पूरा मामला
बता दें कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है. बुमराह के पीठ में चोट लगी थी जबकि हर्षल की मांसपेशियों में खिंचाव था. इन दोनों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया)’ किया और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उन्हें फिट घोषित किया.
विश्व कप में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और संभवत: श्रीलंका (क्वॉलिफायर जीतने पर) की टीमें होंगी. इस विश्व कप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Harshal Patel, Sunil gavaskar, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 18:37 IST
[ad_2]
Source link