Home Sports BCCI टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंतित, कहा- टीम का यह रवैया नुकसानदायक, वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी…

BCCI टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंतित, कहा- टीम का यह रवैया नुकसानदायक, वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी…

0
BCCI टी20 वर्ल्ड कप से पहले चिंतित, कहा- टीम का यह रवैया नुकसानदायक, वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी…

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप के सुपर-4 में भारत को 2 हार मिली
विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहा था

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले अगले महीने 16 अक्टूबर से शुरू होने हैं. इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) की एशिया कप को लेकर हुई समीक्षा बैठक में 7 से 15 ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई गई. भारत वर्ल्ड कप में (T20 World Cup 2022) अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगा. बीसीसीआई ने सोमवार को वर्ल्ड कप और 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 6 टी20 मैचों के लिए टीम घोषित की. टीम सेलेक्शन के अलावा हालांकि बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सेलेक्शन कमेटी ने एशिया कप के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘हां, एशिया कप के प्रदर्शन पर चर्चा की गई. निश्चित तौर पर समस्याओं की बजाए समाधान पर ध्यान दिया गया  और इस पर चर्चा हुई कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.’ सभी ने इस पर सहमति जताई की बेहतर टीमों के खिलाफ भारत का बीच के ओवरों में अपनाया गया रवैया चिंता का विषय है और एशिया कप में इससे टीम को नुकसान हुआ.

बीच में ओवरों में प्रदर्शन खराब
अधिकारी ने कहा कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी एक मुद्दा था विशेषकर 7वें से लेकर 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी, जिसमें एशिया कप में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. टीम थिंक टैंक इससे अवगत है और हमारे पास कुछ वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, जो टीम की जरूरतों के अनुसार अपना खेल बदल सकते हैं. यदि सातवें से लेकर 15वें ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें, तो पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 9 ओवरों में 59 रन बनाए और 3 विकेट गंवाए.

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बने सिर्फ 62 रन
हाॅन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी इन ओवरों में केवल 62 रन बने जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के मैच में भी इन ओवरों में 62 रन बनाए गए और इस बीच टीम ने एक विकेट खोया. इन 9 ओवरों में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किया, तब उसने इन ओवरों में 78 रन बनाए थे. सेलेक्शन कमेटी ने बैठक से पहले चर्चा थी कि ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन उनके नाम पर चर्चा तक नहीं की गई.

भारतीय कोच के पहुंचते ही बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप से होगा बाहर

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि संजू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में खेलेगा, क्योंकि सेलेक्टर्स जिम्बाब्वे दौरे के बाद निरंतरता बनाए रखना चाहेंगे. इसके अलावा पंत को बाहर करने पर चर्चा नहीं हुई. वह शीर्ष क्रम में बाएं हाथ का एकमात्र बल्लेबाज है और जब उसका बल्ला चलता है तो वह अपने दम पर मैच जीता सकता है.

Tags: BCCI, Indian Cricket Team, Rohit sharma, Sourav Ganguly, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here