Home Breaking News Brahmastra: रणबीर ने इस मामले में की जूनियर एनटीआर की बराबरी, लेकिन रॉकी भाई को नहीं दे पाए टक्कर

Brahmastra: रणबीर ने इस मामले में की जूनियर एनटीआर की बराबरी, लेकिन रॉकी भाई को नहीं दे पाए टक्कर

0
Brahmastra: रणबीर ने इस मामले में की जूनियर एनटीआर की बराबरी, लेकिन रॉकी भाई को नहीं दे पाए टक्कर

[ad_1]

बायकॉट ट्रेंड, नेगेटिव रिव्यू और रणबीर-आलिया के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बावजूद ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म न केवल हिंदी में बल्कि अन्य भाषाओं में भी कमाल दिखा रही है। यही कारण है कि अयान मुखर्जी की फिल्म ने मात्र तीनों दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है। जी हां, 9 सितंबर को रिलीज हुई ‘ब्रह्मास्त्र’ के हिंदी वर्जन ने रविवार तक 111.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

रणबीर ने की जूनियर एनटीआर की बराबरी

तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले भी कई फिल्मों के हिंदी संस्करण ने तीन दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर की आरआरआर, रणबीर कपूर की संजू, ऋतिक रोशन की वॉर, आमिर खान की धूम 3 व दंगल और शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर का नाम शामिल है। इसके अलावा सलमान खान की टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, सुल्तान और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्में भी तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी हैं। 

नहीं दे पाए रॉकी भाई को टक्कर

हालांकि, रणबीर कपूर रॉकी भाई को टक्कर देने में नाकामयाब रहे। जी हां, रॉकी भाई का क्रेज हिंदी भाषी दर्शकों के बीच इतना था कि इस फिल्म ने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। बता दें कि मात्र दो दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली यह एकलौती फिल्म है।

यहां देखिए 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने वाली फिल्मों के नाम

फिल्म कितने दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा (हिंदी संस्करण) कुल कलेक्शन (हिंदी)
केजीएफ 2 2 434.70
आरआरआर 3 510.99
दंगल 3 387.38
संजू 3 342.53
टाइगर जिंदा है 3 339.16
बजरंगी भाईजान 3 320.34
वॉर 3 317.91
सुल्तान 3 300.45
धूम 3 3 284.27
प्रेम रतन धन पायो 3 210.16
हैप्पी न्यू ईयर 3 203

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here