[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही साथ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सावंत ने कहा, यह भारत जोड़ो यात्रा न होकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा है।
सावंत ने कहा, कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने हमेशा भारत जोड़ने की बात की है। उन्होंने कहा, हमारे देश के इतिहास को उठाकर देखें, कांग्रेस ने आजादी से पहले भारत को विभाजित करके पाकिस्तान बनाया था। वे आरएसएस की वर्दी जलाकर भाजपा और आरएसएस को निशाना बना रहे हैं और हीनता का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस की इस नीति की निंदा करता हूं।
गोवा सीएम का यह बयान तब आया है जब सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आरएसएस का एक पोस्टर पोस्टर किया था। इसमें आरएसएस के वर्दी को जलते हुए दिखाया गया था। इस पोस्टर के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला था।
आरएसएस ने किया था पलटवार
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कांग्रेस द्वारा किए गए खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर के ट्वीट पर पलटवार किया था। आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने सोमवार को कहा कि वो (कांग्रेस) नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है, पार्टी की पिछली पीढ़ियों ने भी संघ के लिए नफरत को बरकरार रखा है। इसके बावजूद संघ हमेशा आगे बढ़ा है, समाज का उसे प्यार मिला है।
भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट हटाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा ने कांग्रेस के ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस ने यह ट्वीट भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए किया। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ट्वीट करते हुए शॉर्ट्स को जलते हुए दिखाया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।
[ad_2]
Source link