Home Breaking News KBC Season 14: केबीसी के सेट पर दिखी ‘अंदाज अपना अपना’ की झलक, बिग बी बोले- असली ये है, मार्क यहां है…

KBC Season 14: केबीसी के सेट पर दिखी ‘अंदाज अपना अपना’ की झलक, बिग बी बोले- असली ये है, मार्क यहां है…

0
KBC Season 14: केबीसी के सेट पर दिखी ‘अंदाज अपना अपना’ की झलक, बिग बी बोले- असली ये है, मार्क यहां है…

[ad_1]

अगले महीने 80 साल के होने जा रहे बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 14 खूब रास आ रहा है। कोरोना से दूसरी जंग जीतकर सेट पर लौटे बिग बी इस धारावाहिक की शूटिंग का इन दिनों खूब मजा ले रहे हैं और हॉट सीट पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के साथ उनकी मस्ती भी एक नए अंदाज में सामने आ रही है। गुरुवार को प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति- सीजन 14’ के एपीसोड की शूटिंग के दौरान भी ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला और इस बार अमिताभ बच्चन की सदाशयता का लाभ मिला लखनऊ के एक रीयल एस्टेट कारोबारी को। शो में असल मजा तब आया जब उनके जुड़वा भाई भी इस खेल में शामिल हो गए।

शूटिंग के दौरान 29 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट अनुराग कुमार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के तीन राउंड जीतकर हॉटसीट तक पहुंचे। देखकर पता चला कि अनुराग ने इस शूटिंग के दौरान दर्शकों और शो के मेजबान अमिताभ बच्चन को प्रभावित करने के लिए खासी तैयार कर रखी थी। लेकिन, बड़े बच्चन भी कम बड़े नहीं हैं। उन्होंने अनुराग को अपने एक गेम प्ले में फंसा ही लिया और फिर अपने भाई की मदद के लिए आगे आए उनके जुड़वा भाई अनूप कुमार। और, यहीं से शूटिंग के दौरान सेट पर हंसी के फव्वारे लगातार छूटते रहे।

हुआ यूं कि बड़े बच्चन दोनों भाइयों से पूछ रहे थे कि क्या लोगों के पूछने पर उन्हें भ्रम से जूझना पड़ता है। इस पर दर्शकों में बैठे अनुराग के भाई अनूप ने जवाब दिया, “सर जो भी हमारा नाम अनूप या अनुराग कहता है, हम में से कोई जवाब देने और आवश्यक काम करने के लिए मुड़ता है। उनका काम हो गया, बस इतना ही है आवश्यक है। कोई भी परेशान नहीं करता है कि वास्तविक व्यक्ति कौन है।”

इस पर बिग बी मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह अनुराग की तुलना में अनूप से सभी सवाल बहुत अच्छे से पूछ सकते हैं। गलतियों की कॉमेडी को जारी रखते हुए इन जुड़वा भाइयों की मां भी खेल में शामिल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अनूप को एक ही दवा की दो खुराकें दे दीं और उन्हें लगा कि वह अपने दोनों बेटों को ये खुराक दे चुकी हैं। यही नहीं अनूप और अनुराग ने भी ऐसी गलतफहमियों के और भी दिलचस्प किस्से शो के दौरान सुनाए।

दो जुड़वा भाइयों की कहानी में मजेदार मोड़ तब आया कि अमिताभ बच्चन भी एक जैसी शक्ल वाले दोनों भाइयों को देखकर भ्रमित हो गए। उन्हें ये लगना लगा कि कहीं भाइयो ने हॉटसीट की अदला बदली तो नहीं कर ली है। अपनी शंका दूर करने के लिए उन्होंने अनुराग की हथेली पर अपना ऑटोग्राफ बना दिया। और, ऐसा करते ही अनुराग के लिए ये पल उनके जीवन का एक बेशकीमती पल बन गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here