Home Sports Road Safety World Series में आज श्रीलंका लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स, यहां देखिए LIVE

Road Safety World Series में आज श्रीलंका लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स, यहां देखिए LIVE

0
Road Safety World Series में आज श्रीलंका लीजेंड्स vs इंग्लैंड लीजेंड्स, यहां देखिए LIVE

[ad_1]

नई दिल्ली. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज 5वां मुकाबला इंग्लैंड लीजेंड्स (England Legends) और श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lanka Legends) के बीच खेला जाएगा. इंग्लैंड की टीम इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेल रही है. वहीं, श्रीलंका की टीम का यह दूसरा मुकाबला है. पहले मुकाबले में श्रीलंका ने कप्तान तिलकरत्ने दिलशान की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को 38 रन से शिकस्त दी थी. दिलशान ने 56 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 107 रन बनाए. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज दिलशान मुनावीरा 95 रन बनाकर नाबाद रहें. दोनों ने पहले विकेट के लिए 208 रनों की साझेदारी निभाई.

श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 218 का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र विकेट ब्रेट ली ने चटकाया. शेन वॉटसन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियन टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18वें ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज कितने मुकाबले खेले जाएंगे?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार (13 सितंबर) को 1 मुकाबला खेला जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को किसके बीच मुकाबला खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को मुकाबला कहां और कब खेला जाएगा?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे से होगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण कहां देखें?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों का भारत में लाइव टेलिकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स, कलर्स सिनेप्लेक्स और स्पोर्ट्स 18 खेल टीवी चैनलों पर किया जाएगा.

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग वूट और जियो टीवी पर देख सकते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्‍लैंड लीजेंड्स – इयान बेल (कप्‍तान), निकोलस कॉम्‍प्‍टन, फिल मस्‍टर्ड, क्रिस ट्रेमलेट, डैरेन मैडी, डैरेन स्‍टीवंस, जेम्‍स टिंडाल, रिकी क्‍लार्क, स्‍टीफन पैरी, टिम एंब्रोज, दिमित्री मैसकारेनस, क्रिस स्‍कोफील्‍ड, जाड डर्नबैच और माल लोए.

श्रीलंका लीजेंड्स – तिलकरत्‍ने दिलशान (कप्‍तान), कौशल्‍या वीररत्‍ने, महेला उदावटे, रुमेश सिल्‍वा, असेला गुणारत्‍ने, चमारा सिल्‍वा, इसुरु उडाना, चमारा कपूगेदेरा, चामिंडा वास, चतुरंगा डी सिल्‍वा, चिंताका जयसिंघे, धम्मिका प्रसाद, दिलरुवान परेरा, दिलशान मुनावीरा, इशान जयारत्‍ने, जीवन मेंडिस, नुवान कुलसेकरा, सनथ जयसूर्या, उपुल थरंगा और थिसारा परेरा.

Tags: England, Road Safety Tournament, Road Safety world series, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here