[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने से शोरूम में छह लोग जिंदा जल गए। वहीं कुछ लोग घायल भी हुए।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। शोरूम के ऊपर लॉज भी है, जहां धुआं भरने से लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों ने इमारत से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को इमारत से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में पांच नए स्कूटर व सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने स्कूटर जल कर खाक हो गए।
घटना की जांच जारी: गृहमंत्री
घटना के बाद मौके पर पहुंचे तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन भारी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। घटना की वजह जानने के लिए जांच बिठाई गई है।
[ad_2]
Source link