Home Breaking News Sukesh Chandrashekar: जैकलिन के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार, आज होगी पूछताछ

Sukesh Chandrashekar: जैकलिन के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार, आज होगी पूछताछ

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

सुकेश चंद्रशेखर मामले में दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस से पूछताछ के लिए सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली है। इस मामले में अभिनेत्री से आज पूछताछ होगी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बुधवार को जैकलिन से 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।

एक अधिकारी ने बताया, जैकलिन को बुधवार सुबह 11 बजे मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू के कार्यालय पर पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री से पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। जैकलिन से सुकेश के साथ संबंध और उससे लिए गए उपहारों की बाबत सवाल किए जाएंगे। साथ ही अभिनेत्री से पूछा जाएगा कि वह कितनी बार सुकेश से मिली और फोन पर कितनी बार संपर्क किया।

ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईरानी ने सुकेश को जैकलिन से मिलवाने में मदद की थी, क्योंकि वह दोनों को जानती थी।  

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here