[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पिछले कई दिनों से काफी चर्चाओं में हैं। पहले उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत पर निशाना साधा था और उन्हें ‘मिस्टर आरपी (RP), ‘छोटू भैया’ कहकर बुलाया था। इसके बाद उर्वशी एशिया कप के दौरान यूएई में दिखी थीं।
वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में भी नजर आई थीं। अब उर्वशी ने हाथ जोड़कर ‘मिस्टर RP’ से माफी भी मांगी है। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने बीते विवादों को पीछे छोड़ दिया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं?
दरअसल, करीब एक महीने पहले उर्वशी ने एक इंटरव्यू में पंत का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। इंटरव्यू में उर्वशी ने किसी ‘मिस्टर RP (आरपी)’ के नाम का जिक्र किया था और उसके साथ उनका रिलेशिनशिप टूटने की पूरी कहानी बताई थी।
इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मिस्टर RP और कोई नहीं बल्कि पंत ही हैं। फिर सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया था पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रौतेला को जवाब भी दिया था। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। हालांकि, कुछ मिनट बाद उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर ली थी।
पंत के स्टोरी के जवाब में उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन। इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
[ad_2]
Source link